Mumbai: रनवे पर भिड़े एयर इंडिया और इंडिगो के विंग्स, मुंबई एयरपोर्ट पर मची खलबली, बाल-बाल बचे यात्री
Mumbai Airport Accident: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के पंख आपस में टकराए। रनवे पर मची अफरातफरी। पढ़ें पूरी खबर।
- Written By: प्रिया जैस
मुंबई एयरपोर्ट में टकराए प्लेन (सौजन्य-एक्स)
Air India IndiGo Collision: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक असामान्य घटना के तहत एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के पंखों के किनारे एक दूसरे से टकरा गए, जिसके बाद विमानों को जांच के लिए खड़ा कर दिया गया। एअर इंडिया का विमान रवाना हो रहा था, जबकि इंडिगो का विमान उतर रहा था।
मुंबई एयरपोर्ट पर समानांतर रनवे हैं। दोनों ही विमान एयरबस ए320 थे। 3 फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली उड़ान एआई2732 में देरी हुई, क्योंकि निर्धारित विमान रवाना होने से पहले टैक्सीवे पर प्रतीक्षा के दौरान एक अन्य विमानन कंपनी के विमान के संपर्क में आ गया।
रनवे पर टकराए विमान
Mumbai Airport | While Air India AI2732 was taxiing from C1 towards M4 for departure, and the IndiGo arrival flight was taxing joining B1, the right wing tips of both the aircraft touched each other. Both aircraft were taxiing at the time of the incident. Both aircraft returned… pic.twitter.com/hZXxlrrx9l — ANI (@ANI) February 3, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
‘मेयर जश्न में मस्त, जनता त्रस्त’, महिला सुरक्षा को लेकर रितु तावड़े पर किशोरी पेडनेकर का तीखा प्रहार
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
आपस में टकराए इंडिगो और एयर इंडिया के पंख
दोनों विमानों के पंखों के किनारे टकराने से हमारे विमान के पंख के किनारे को नुकसान पहुंचा। वहीं, इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि हैदराबाद से मुंबई आ रही उड़ान 6ई 791 के पंख का किनारा उतरने के बाद एक अन्य विमानन कंपनी के विमान से संपर्क में आ गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें – Budget 2026: कहां गई नागपुर-मुंबई बुलेट ट्रेन? बजट में रेलवे की बड़ी घोषणाएं, पर संतरा नगरी के लिए कुछ नहीं
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की एक टीम मौके पर मौजूद है और दोनों विमानों को जांच के लिए वापस उनके स्थान पर ले जाया गया है। विमानों में सवार यात्रियों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका है, हालांकि सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की पुष्टि की गई।
