Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे: हर परिवार का आशियाना,यही सरकार का संकल्प डीसीएम शिंदे ने सौंपी 300 परिवारों को घरों की चाबियां

Eknath Shinde Handover Home Keys: ठाणे में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने जय भवानी सोसायटी के 300 परिवारों को नए घरों की चाबियां सौंपीं। क्लस्टर पुनर्विकास और समयबद्ध आवास निर्माण पर जोर दिया।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jun 29, 2026 | 07:02 PM

डीसीएम शिंदे ने सौंपी 300 परिवारों को घरों की चाबियां (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Eknath Shinde Handover Home Keys To 300 Families: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं गृहनिर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ‘घर केवल चार दीवारों का ढांचा नहीं होता, बल्कि वह प्रेम, अपनापन, खुशियों और परिवार के सपनों का संसार होता है।’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है।

खुशी का पल

ठाणे के माजिवडा सर्कल स्थित साईनाथ नगर की जय भवानी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के सदस्यों को नए घरों की चाबियां सौंपने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिंदे ने यह बात कही। उन्होंने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी परिवार के अपने घर का सपना साकार होते देखना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी का क्षण होता है।

उपमुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि नगरसवक से लेकर विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता और अब उपमुख्यमंत्री तक की उनकी यात्रा ठाणे की जनता के विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इसी विश्वास के साथ सरकार राज्य के हर पात्र नागरिक को अपना घर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

कायाकल्प की ओर पंढरपुर: मुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा फैसला, 3,993 करोड़ रुपये से बदल जाएगी विठ्ठल नगरी की सूरत!

भाईंदर-घोड़बंदर कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 17,036 करोड़ की परियोजना से सफर होगा आसान

नागपुर फायर ब्रिगेड की भर्ती पर फिर लगा ग्रहण! नए GR की एक शर्त से 500 फायरमैन की बहाली संकट में, ITI छात्र ना

Maharashtra TET Paper Leak मामले में बड़ा खुलासा, 1.5 करोड़ में बेचने की थी तैयारी; मास्टरमाइंड की तलाश जारी

डेवलपर की सराहना

डीसीएम शिंदे ने कहा कि गृहनिर्माण मंत्री का दायित्व संभालने के बाद राज्यभर में वर्षों से लंबित पुनर्विकास एवं आवास परियोजनाओं को गति देने का निर्णय लिया गया है। परियोजनाओं में आने वाली प्रशासनिक एवं तकनीकी बाधाओं को दूर कर उन्हें शीघ्र पूरा किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इस हाउसिंग सोसायटी के विकास करने वाले धरम कटारिया की सराहना करते हुए कहा कि अनेक अड़चने हुईं लेकिन उनको दूर करते हुए विकासक ने आखिरकार वादा पूरा किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नागरिकों को लगभग 300 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध करा रही है। उन्होंने इस परियोजना के उत्कृष्ट निर्माण कार्य के लिए डेवलपर कटारिया की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण ही किसी परियोजना की वास्तविक सफलता का आधार होता है।

इस परियोजना में हुई देरी पर भी डिप्टी सीएम ने डेवलपर कटारिया से कहा कि अब आवास परियोजनाओं को पूरा होने में देरी नहीं लगनी चाहिए। नई परियोजनाएं अधिकतम तीन वर्षों के भीतर पूरी होनी चाहिए। समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने वाले डेवलपर्स को ही भविष्य में नई परियोजनाओं का अवसर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेः- Nashik Plot Scam: शीतकालीन सत्र में पेश होगी एक्शन टेकन रिपोर्ट, बावनकुले का विधान परिषद में आश्वासन

क्लस्टर को प्राथमिकता

एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार क्लस्टर पुनर्विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रही है। वागले एस्टेट सहित कई परियोजनाएं तेजी से पूर्णता की ओर बढ़ रही हैं। वहीं मुंबई के रमाबाई आंबेडकर नगर में 17 हजार आवासों वाली विशाल क्लस्टर पुनर्विकास योजना का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन योजनाओं के माध्यम से मुंबई और ठाणे को झुग्गी-मुक्त बनाने का लक्ष्य साकार किया जाएगा।

इस अवसर पर ठाणे की महापौर शर्मिला पिंपळोलकर, ठाणे मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी, विकासक धरम कटारिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे। वर्षो बाद अपने हक के घरों की चाबी मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशियां दिखाई दे रही थी।

Thane housing project eknath shinde handover home keys to 300 families

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 07:02 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Housing Project
  • Maharashtra government announcement
  • Thane News
  • Urban Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.