Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra TET Paper Leak मामले में बड़ा खुलासा, 1.5 करोड़ में बेचने की थी तैयारी; मास्टरमाइंड की तलाश जारी

TET Paper Leak : महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 3 आरोपियों को अदालत ने 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसियां डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 29, 2026 | 10:27 AM

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra TET Paper Leak Case Update: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 3 आरोपियों को अदालत ने 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रख कर पूछताछ करने का आदेश दिया है। कोनगांव पुलिस आरोपियों को रविवार को भिवंडी कोर्ट में पेश की।

पुलिस पूछताछ के अलावा आरोपियों के पास से बरबाद किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप, डिजिटल उपकरण, बैंक लेनदेन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कर सबूत तलाश कर रही है। जांच में इस संगठित गिरोह के तार बिहार, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस रैकेट के मास्टरमाइंड और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

आरोपियों से जब्त किए गए थे प्रश्न पत्र सेट

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 जून को आयोजित की गयी थी, लेकिन परीक्षा के पहले ही भिवंडी के कोनगांव पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विहार निवासी राजू शाव (45), आकाश कुमार (30) और हरियाणा निवासी धीरज सिंह (28) को गिरफ्तार किया था। उनके पास से परीक्षा के चारों प्रश्नपत्र सेट बरामद किए गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल का सावली-अकोला बाजार मार्ग बना हादसों का रास्ता, जर्जर सड़क पर फिर उठी मरम्मत मांग

महाराष्ट्र में PWD सड़कों पर होर्डिंग के नियम सख्त, अब सिर्फ 5 साल के लिए मिलेगी अनुमति

10 हजार ई-बसों के लक्ष्य के सामने ड्राइवरों की कमी, BEST को चाहिए 3,000 अतिरिक्त चालक

नवभारत संपादकीय: पेपर लीक के कलंक से कब मिलेगी मुक्ति ? आखिर अभ्यर्थियों की मेहनत को कब मिलेगा न्याय

मोबाइल, लैपटॉप, डिजिटल उपकरणों में तलाशे जा रहे राज

जांच में सामने आया है कि इन प्रश्नपत्रों को करीब 1.5 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी थी। परीक्षा पेपर लीक का मामला सामने के बाद टेट की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच भिवंडी कोर्ट में पेश किया गया।

सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष ने अदालत से पुलिस हिरासत की मांग करते हुए कहा कि मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है और आरोपियों से पूछताछ कर पूरे पेपर लीक नेटवर्क का खुलासा करना जरूरी है। अदालत ने पुलिस की दलीलों को स्वीकार करते हुए तीनों आरोपियों को 6 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप, डिजिटल उपकरण, बैंक लेनदेन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि प्रश्नपत्र सबसे पहले किस स्तर से लीक हुआ और किन-किन राज्यों तक इसका नेटवर्क फैला हुआ है।

प्रारंभिक जांच में इस मामले के तार बिहार, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस को संदेह है कि यह संगठित गिरोह कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कराने में सक्रिय हो सकता है। इसी कारण पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में PWD सड़कों पर होर्डिंग के नियम सख्त, अब सिर्फ 5 साल के लिए मिलेगी अनुमति

पूछताछ में नए आरोपियों के खुलासे की उम्मीद

  • इस मामले में अदालत की कार्यवाही के दौरान आरोपी पक्ष की ओर से अधिवक्ता शैलेश गायकवाड़ और अधिवक्ता सतेंद्र रैधी ने पक्ष रखा, जबकि सरकार की ओर से सरकारी वकील मारिया अंसारी ने पुलिस की ओर से दलीलें पेश की।
  • पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान यदि नए नाम और सबूत सामने आते हैं तो इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती है।
  • फिलहाल जांच एजेंसियों का पूरा फोकस पेपर लीक के मास्टरमाइंड, उसके सहयोगियों और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने पर है।

Maharashtra tet paper leak case accused police custody

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 10:27 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Paper Leak
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.