-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Hotel Attack Knife Wielding Man Vandalism Threat
‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़
- Written By: अनिल सिंह
Thane Hotel Knife Attack Case: मुंबई से सटे ठाणे स्टेशन स्थित कैनन होटल में धारदार हथियार से लैस शख्स ने की तोड़फोड़ और रंगदारी की मांग। केस दर्ज, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ठाणे के होटल में चाकू लेकर घूमता शख्स (सोर्स-सोशल मीडिया)
Thane Hotel Cannon Attack: ठाणे रेलवे स्टेशन परिसर जैसे व्यस्त इलाके में मंगलवार (4 अगस्त) की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर प्रसिद्ध ‘कैनन होटल’ में जबरन घुस आया। आरोपी ने होटल परिसर में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की और होटल मैनेजर व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी।
इस घटना में होटल के एसी सेक्शन, कांच के बर्तनों और फर्नीचर को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार, इस सिरफिरे की तोड़फोड़ में होटल को करीब 1.25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
रंगदारी देने से इनकार करने पर भड़का आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले होटल के बाहर खड़े एक कर्मचारी को रोककर 2,000 की मांग की। जब कर्मचारी ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी आपा खो बैठा।
सम्बंधित ख़बरें
महायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक
अमरावती के दस्तूर नगर से जुड़ेगा समृद्धि महामार्ग, 840 करोड़ की सड़क परियोजना का निरीक्षण
Gondia News: गोंदिया के डेढ़ लाख धान किसानों को बोनस का इंतजार, 8 महीने बाद भी घोषणा नहीं
नालासोपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कजरी महोत्सव; संजोली पांडे के गीतों से शिवमय हुआ माहौल
होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स आक्रोशित होकर उसने होटल मैनेजर को बाहर बुलाने की मांग की और गालियां देते हुए सीधे होटल के भीतर दाखिल हो गया। आरोपी के आक्रामक तेवरों को देखकर होटल में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
ये भी पढ़ें- महायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक
रिंकू कहाँ है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा
होटल के भीतर घुसते ही आरोपी ने हाथ में लहराते चाकू के बल पर दहशत फैला दी। वह चीख-चीखकर कहने लगा, “रिंकू कहाँ है? मैं उसे काट डालूँगा, आज ही उसका काम तमाम कर दूँगा।”
इसके बाद आरोपी ने होटल के AC कमरे में घुसकर कांच के टेबल, सजावटी सामान और बर्तनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में टूटा हुआ कांच गिरने से वहां मौजूद लोगों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया था।
पुलिस ने दर्ज किया केस, सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना की सूचना मिलते ही ठाणे पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की जांच महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर सोनाली दिलीप अहिरे कर रही हैं।
तड़के रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाके में हथियारबंद व्यक्ति के खुलेआम घूमने और होटल में घुसकर दहशत फैलाने की इस घटना ने ठाणे शहर में आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Thane hotel attack knife wielding man vandalism threat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़
Aug 04, 2026 | 05:00 PMLock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा
Aug 04, 2026 | 05:00 PMMangala Gauri Vrat Katha : सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज: पूजा के दौरान जरूर पढ़ें यह चमत्कारी कथा
Aug 04, 2026 | 04:57 PMभाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो
Aug 04, 2026 | 04:53 PMभोपाल: एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के बाहर मनचलों का जमावड़ा, छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
Aug 04, 2026 | 04:45 PMकोर्ट से राहत मिलने के बाद वृंदावन पहुंचे बृज भूषण शरण सिंह, गुरु रितेश्वर दास से लिया आशीर्वाद
Aug 04, 2026 | 04:43 PMमुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
Aug 04, 2026 | 04:33 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














