Thane: 4 नवंबर से ठाणे में ट्रैफिक बदलाव, जानिए कौन सा रास्ता रहेगा बंद

Thane News: MMRDA के घोड़बंदर रोड निर्माण कार्य के चलते ठाणे ट्रैफिक पुलिस ने 4 नवंबर से रूट डायवर्जन लागू किया। मुल्लाबाग से पातलीपाड़ा तक वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा।
Thane Traffic
ठाणे ट्रैफिक (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Thane News In Hindi: एमएमआरडीए घोड़बंदर में सर्विस रोड को मुख्य सड़क से जोड़ने का काम कर रहा है। घोड़बंदर के मुल्लाबाग से पातलीपाड़ा में यह काम 4 नवंबर से शुरू होगा और इसके लिए ठाणे ट्रैफिक पुलिस ने यातायात में बदलाव लागू किया है।

इसकी वजह से घोडबंदर रोड पर ट्रैफिक जाम की संभावना जताई गयी है और इसका असर वैकल्पिक मार्ग पर भी पड़ेगा। घोड़बंदर इलाके में मेट्रो लाइन 4 का काम चल रहा है। इस काम के कारण मुख्य सड़क पर जगह-जगह खुदाई की गई है जिससे घोड़बंदर मार्ग संकरा हो गया है।

इससे नागरिकों को हर दिन ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो लाइन परियोजना अभी अधूरी है। इस बीच एमएमआरडीए ने सर्विस रोड को मुख्य सड़क से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। मानपाड़ा के मुल्लाबाग क्षेत्र में मुल्लाबाग बस स्टॉप से पात लीपाड़ा तक काम किया जाएगा। इसलिए, ठाणे ट्रैफिक विभाग की तरफ से ट्रैफिक में बदलाव को लेकर अधिसूचना जारी की गयी है।

मुल्लाबाग बस डिपो पर प्रवेश प्रतिबंधित

प्रवेश प्रतिबंध नीलकंठ ग्रीन, मुल्लाबाग से घोड़बंदर की ओर जाने वाले वाहन व ठाणे से मुल्लाबाग बस डिपो होते हुए नीलकंठ ग्रीन की ओर जाने वाले वाहनों का मुल्लाबाग बस डिपो पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग -

  • नीलकंठ ग्रीन, मुल्लाबाग से घोड़बंदर की ओर जाने वाले वाहनों को हैप्पी वैली चौक, मानपाड़ा जंक्शन से जाना होगा।
  • इसी तरह ठाणे से मुल्लाबाग बस डिपो होते हुए नीलकंठ ग्रीन की ओर जाने वाले वाहनों को मानपाड़ा, जंक्शन, हैप्पी वैली चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com