-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Courier Warehouse Laptop Theft Bhiwandi
ठाणे में कूरियर कंपनी के गोदाम से 18 लैपटॉप चोरी, 12.6 लाख रुपये का नुकसान
- Written By: आंचल लोखंडे
Thane Theft: ठाणे जिले के भिवंडी में एक कूरियर कंपनी के गोदाम से 12.6 लाख रुपये मूल्य के 18 लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

Thane laptop theft (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhiwandi Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कूरियर कंपनी के गोदाम से लगभग 12.6 लाख रुपये मूल्य के 18 लैपटॉप कथित तौर पर चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, ये लैपटॉप चेन्नई और बेंगलुरु भेजे जाने थे, जिन्हें एक कूरियर कंपनी को सौंपा गया था और भिवंडी क्षेत्र स्थित उसके गोदाम में रखा गया था।
नारपोली थाना क्षेत्र के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर सीलबंद बक्सों को नुकसान पहुंचाकर उनमें से लैपटॉप निकाल लिए। चोरी को छिपाने के लिए बक्सों में नकली सामान भर दिया गया।
18 लैपटॉप गायब
अधिकारी ने बताया कि चोरी का खुलासा तब हुआ, जब ये लैपटॉप अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंचे और बाद में बक्सों की जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि कुल 12,61,730 रुपये मूल्य के 18 लैपटॉप गायब हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
अंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
मामला दर्ज, जांच जारी
गोदाम प्रबंधक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 30 जनवरी को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने कहा कि कूरियर कंपनी के उन कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जो माल को संभालने और परिवहन प्रक्रिया में शामिल थे। इसके अलावा, परिवहन और आपूर्ति से जुड़े सभी रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े: युवाओं के सपनों का सम्मान करता है ‘बजट’, सिंचाई योजनाओं के प्रावधान की भी विखे पाटिल ने की सराहना
दुसरी घटना में आरोपी पुलिस हवालात से फरार
वहीं एक दुसरी घटना में चोरी के एक मामले का आरोपी पुलिस हवालात से फरार हो गया। यह घटना रविवार सुबह नवघर पुलिस थाने में हुई। आरोपी की पहचान भायंदर क्षेत्र के आज़ाद नगर निवासी अब्दुल वाजिदली मनियार के रूप में हुई है। उसे शनिवार रात नवघर इलाके में एक घर में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
नवघर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजकर 19 मिनट पर परिसर की नियमित सफाई के दौरान आरोपी पुलिस हवालात से फरार हो गया।उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। अधिकारी के अनुसार, आरोपी के फरार होने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि कहीं सुरक्षा या निगरानी में कोई चूक तो नहीं हुई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Thane courier warehouse laptop theft bhiwandi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














