- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Slab Of Kopri Division Committee Building Collapses No Casualties
कोपरी प्रभाग समिति की इमारत का स्लैब गिरा, कोई हताहत नहीं
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : ठाणे पूर्व में स्थित कोपरी प्रभाग समिती (Kopri Division Committee) की इमारत (Building) का दूसरी मंजिल पर स्थित एलिवेशन स्लैब (Slab) ढह गया। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना के बाद संपूर्ण इमारत को खाली करा दिया गया है और खतरनाक हिस्से को तोड़ने का आदेश महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा (Municipal Commissioner Dr. Vipin Sharma) ने संबधित विभाग को दिया।
स्टाफ रूम का प्लास्टर गिर गया था
ठाणे महानगरपालिका की तरफ से ठाणे पूर्व के नागरिकों के लिए उनके वार्डों में विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए कोपरी प्रभाग समिति का गठन किया था। हालांकि वर्ष 2017 के चुनाव में यहाँ पर नगरसेवकों की कमी के चलते इसे नौपाड़ा प्रभाग समिति के साथ जोड़ दिया। बाद इसे उप समिति का कार्यालय बना दिया गया था और इसकी इमारत में अन्य महानगरपालिका के अन्य शासकीय कामकाज चल रहा था। हालांकि इस समिति की इमारत खतरनाक हो गया था। क्योंकि इस इमारत में पिछले चार-पांच महीने पहले स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ रूम का प्लास्टर गिर गया था। एक घटना के बाद महानगरपालिका प्रशासन द्वारा तत्काल इमारत का मरम्मत कराया गया था और फिर से नागरिक कार्यों के लिए खोल दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
कल्याण के दुर्गाडी किले पर बकरीद पर भारी तनाव; नमाज के बाद नारेबाजी, जवाब में हिंदुओं का हनुमान चालीसा पाठ
बकरीद पर कुर्बानी के विरोध में सूअर लेकर पहुंचे VHP प्रदर्शनकारी, मीरा रोड में बढ़ा सियासी बवाल
तीसरी मंजिल से हवा में लटके बकरे का लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन, मुंब्रा में जांबाज युवकों का ‘मिशन इंपॉसिबल’
‘बकरीद से पहले बवाल’, पूनम क्लस्टर में कुर्बानी शेड को लेकर चले लात-घूंसे, पुलिस छावनी में तब्दील मीरा रोड
इस बीच कोपरी प्रभाग समिति के इस इमारत का बाहरी हिस्सा का स्लैब बाहर की और गिर गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बारिश से बचाने के लिए बनाए गए शेड पर स्लैब गिरने से एक दोपहिया और एक चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना का पता चलते ही मौके पर महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, नगर अभियंता प्रशांत सोनाग्रा और परिमंडल उपायुक्त शंकर पाटोले, उपायुक्त जी.जी गोदेपुरे पहुंचकर जायजा लिए। कमिश्नर डॉ. शर्मा ने इस दौरान तत्काल इमारत को खाली करने और खतरानक हिस्से को तोड़ने का आदेश महानगरपालिका अतिक्रमण विभाग को दिया।
कर्मचारियों में दहशत, दफ्तर से निकले बाहर
इस घटना के बाद कर्मचारियों में भय व्याप्त हो गया और वे कार्यालय से बाहर भागे। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारी और कर्मचारी, दमकल कर्मी, नौपाड़ा-कोपरी प्रभाग समिति के उपायुक्त, सहायक आयुक्त, कार्यकारी अभियंता, आरसीसी सलाहकार इमारत का निरीक्षण करने पहुंचे। इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर महानगरपालिका प्रशासन ने इमारत में स्थित कार्यालय को तत्काल बंद कर दिया है और इसे स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाए हैं।
Slab of kopri division committee building collapses no casualties
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














