Thane-Palghar में भाजपा की इनकमिंग तेज, शिवसेना में बढ़ी बेचैनी
Thane और पालघर में भाजपा की लगातार इनकमिंग से शिवसेना और मनसे को बड़ा झटका लगा है। कई पूर्व नगरसेवक और पदाधिकारी भाजपा में शामिल होने से स्थानीय निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
रविंद्र चव्हाण (सौ. X )
Maharashtra Local Body Election: ठाणे एवं पालघर जिले को शिवसेना का गढ़ माना जाता रहा है। राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ठाणे जिले में वर्चस्व है, लेकिन स्थानीय निकायों के चुनाव के पहले भाजपा में शुरू इन कमिंग से शिवसेना की बेचैनी बढ़ गयी है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद से रविंद्र चव्हाण ठाणे एवं पालघर जिले में पार्टी को नंबर वन बनने में जुट गए हैं। उप मुख्यमंत्री शिंदे के पुत्र डॉ। श्रीकांत शिंद के संसदीय क्षेत्र की मनपाओं, नगरपालिकाओं एवं जिला परिषद की सीटों पर कब्जा जमाने को लेकर चव्हाण ने रणनीति तैयार की है। जिसके तहत दूसरी पार्टियों के पूर्व नगरसेवकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किया जा रहा है।
पिछले दिनों कल्याण डोंबिवली के कई पूर्व नगरसेवकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। गुरुवार को मुंबई स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना (यूबीटी), बविआ, मनसे के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
12,500 करोड़ की ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का बढ़ा विरोध, पर्यावरण नुकसान को लेकर उठे सवाल
कल्याण-डोंबिवली में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के 3 मामले, सभी आरोपी गिरफ्तार
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
इनमें जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष पवार का नाम भी शामिल है। लोकसभा चुनाव में भिवंडी सीट से तत्कालीन केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल को पराजय का सामना करना पड़ा था। भाजपा के अंदर खाने में इस बात की चर्चा है कि पाटिल की हार के पीछे शिवसेना का हाथ है। जबकि विस चुनाव में भाजपा का स्ट्राइक रेट शत प्रतिशत रहा है। जिसकी बजह से भाजपा ठाणे एवं पालघर जिले में खुद को नंबर वन बनने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दी है।
पिछले दिनों शामिल हुए थे 4 पूर्व पार्षद
पिछले दिनों कल्याण-डोंबिवली में शिवसेना के चार पूर्व नगरसेवक भाजपा में शामिल हुए थे। जिसको लेकर शिवसेना के उप विभाग प्रमुख ने रविंद्र चव्हाण के खिलाफ तीखी टिप्पणी की थी। अब एक सप्ताह के भीतर पार्टी प्रवेश के दूसरे कार्यक्रम ने शिवसेना की बेचैनी बढ़ा दी है।
डोंबिवली के मनसे उप शहर प्रमुख
हरिचंद्र पराडकर, शाखा प्रमुख सचिन कोर्लेकर, लक्ष्मण नकाते, प्रदीप सागवेकर, हेमंत म्हात्रे, प्रवीण चव्हाण, एड। कविता महात्रे, शाखा अध्यक्ष गणेश यादव और विभाग अध्यक्ष समीर पाटिल भी भाजपा में शामिल हुए। जिससे मनसे नेता एवं पूर्व विधायक राजू पाटिल को बड़ा झटका लगा है।
ये भी पढ़ें :- Pune में एक और सरकारी जमीन घोटाला उजागर, चौथे बड़े केस से प्रशासन में हलचल
वसई में शिवसेना (यूबीटी) को लगा झटका
- वसई में शिवसेना (यूबीटी) को झटका लगा है। शिवसेना (यूबीटी) के पालघर की पूर्व जिला अध्यक्ष एड। नम्रता वैती (ठाकूर), विभाग प्रमुख रवि शालकर वसई शहर प्रमुख साधना चव्हाण, ममता बव्हाण विभाग प्रमुख सुनीता चव्हाण, विभाग आध्यक्ष भाग्यश्री सुतार, विद्या खामकर, राधिका डिसूजा, युवा सेना विभाग प्रमुख सुशांत पाटिल सहित अन्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
- इसी तरह विशाल जाधव के नेतृत्व में बाविआ के युवा नेता किरण नाहर, आनंद पवार, रवि पाल, यूबीटी के शाखा प्रमुख राहुल यादव, दिनेश कुंबेटे, नायगांव शहर प्रमुख आकाश मौर्य विभाग प्रमुख सागर पाटिल, उप-शाखा प्रमुख किरण आके सहित अन्य का स्वागत भाजपा के प्रदेश आयक्ष रविंद्र चव्हाण ने किया।
