-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- 15 Acre Government Land Scam Exposed In Tathawade In Pune
Pune में एक और सरकारी जमीन घोटाला उजागर, चौथे बड़े केस से प्रशासन में हलचल
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune के ताथवडे में पशुपालन विभाग की 15 एकड़ सरकारी जमीन को निजी बताकर करोड़ों में बेचने का घोटाला उजागर हुआ है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कार्रवाई शुरू कर जांच के आदेश दिए।

चंद्रशेखर बावनकुले (फाइल फोटो)
Pune Land Scam: जिले में सरकारी जमीन से जुड़े घोटालों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक जमीन घोटाले का विवाद धमता नहीं है तो दूसरा सामने आ जाता है। जैन बोर्डिंग, कोढवा जमीन विवाद, बोपोडी के चाद और एक जमीन घोटाले का मामला सामने आ गया है।
अब ताथवडे इलाके में एक और बड़े सरकारी जमीन घोटाले का मामला प्रकाश में आया है। इस बार मामला पशुपालन विभाग की मालिकाना हक वाली करीब 15 एकड़ जमीन की विक्री से जुड़ा है।
प्रारंभिक जांच में इस बात की जानकारी सामने आई है कि इस जमीन की विक्री बिना किसी विभागीय अनुमति के की गई जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
कृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
पशुपालन विभाग की जमीन विक्री के लेनदेन में मृतक हेरम्ब पंढरीनाथ गुपचुप का 1982 में निधन हो गया था। उनके लगभग 22 उत्तराधिकारियों ने मिलकर यह जमीन कपिल छोटाम फकीर और सैय्यद फैयाज मीर अजीमुद्दीन को जनवरी 2025 में 33 करोड़ रुपये में बेच दी थी। यह जमीन सर्वे नंबर 20, ताथवडे (ता। मुलशी, जि। पुणे) के तहत आती है।
चंद्रशेखर बावनकुले ने तत्काल लिया संज्ञान
चौंकाने वाली बात यह है कि यह जमीन पूरी तरह से सरकारी थी और उस पर पशुपालन विभाग का मालिकाना हक था। बावजूद इसके भूमि अभिलेख और पंजीयन विभाग की नजर में यह सौदा “निजी विक्रय के रूप में दर्ज किया गया और इसका रजिस्ट्रेशन भी आधिकारिक पंजीयन प्रणाली में हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने तत्काल संज्ञान लिया और इस मामले में महिला सह-उप पंजीयक विद्या शंकर बड़े को निलंबित कर दिया, साथ ही विभागीय स्तर पर विस्तृत जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
बिना अनुमति के हुआ करोड़ों का सौदा
सूत्रों के अनुसार इस जमीन की बिक्री के लिए पशुपालन विभाग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी, जब मुद्रांक शुल्क विभाग के जरिए यह जानकारी पशुपालन विभाग तक पहुंची तो विभाग ने तुरंत विभागीय आयुक्त, पुणे से इसकी शिकायत की।
इसके बाद विभागीय आयुक्त और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने इसकी जांच शुरू की है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि किस प्रक्रिया के तहत सरकारी जमीन को निजी संपत्ति के रूप में पंजीकृत कर उसकी बिक्री की अनुमति दी गई।
विभागीय रिकॉर्ड में नहीं है जानकारी
प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि संबंधित अधिकारी और भूमाफिया के बीच मिलीभगत की संभावना है। जमीन की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। यह पूरा सौदा जनवरी 2025 में हुआ जबकि उस समय संबंधित जमीन का कोई अधिसूचना परिवर्तन या हस्तांतरण प्रक्रिया भी विभागीय रिकॉर्ड में नहीं थी।
चौथा बड़ा घोटाला
ताथवडे का यह मामला हाल के महीनों में सामने आए चौथे बड़े सरकारी जमीन घोटाले के रूप में सामने आया है। इससे पहले जैन बोर्डिंग, मुंढवा और बोपोडी की सरकारी जमीनों के लेनदेन में भी भारी अनियमितताएं सामने आई थीं।
इन मामलों में भी सरकारी जमीन को निजी बताकर करोड़ों के सौदे किए गए थे। इन लगातार खुलासों ने पुणे जिले में सरकारी संपत्ति प्रबंधन की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। शहर में तेजी से बढ़ती जमीन की कीमतों के कारण भूमाफिया, दलाल और कुछ भ्रष्ट अधिकारी मिलकर “जमीन माफिया नेटवर्क” के रूप में काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- Mumbai में स्लम क्लस्टर पुनर्विकास योजना लागू, सरकार ने जारी किया जीआर
यह आरोप स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लगाया है। फिलहाल विभागीय आयुक्त और पशुपालन विभाग की संयुक्त जांच जारी है। संबंधित जमीन के कागजात, विक्रय पत्र, पंजीयन प्रक्रिया और मुद्रांक शुल्क के रिकॉर्ड की छानबीन की जा रही है।
15 acre government land scam exposed in tathawade in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














