कल्याण-डोंबिवली में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के 3 मामले, सभी आरोपी गिरफ्तार
Kalyan Dombivli Three Minor Rape Cases: कल्याण-डोंबिवली इलाके में नाबालिग बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की तीन घटनाओं से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
कल्याण POCSO केस न्यूज़ : प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो)
Kalyan Dombivli Three Minor Rape Cases Updates: कल्याण-डोंबिवली इलाके में नाबालिग बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की तीन अलग-अलग घटनाओं से रविवार को पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शिकायत दर्ज होते ही तीनों ही मामलों के आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दो-दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पहली घटना कल्याण रेलवे यार्ड की है। शनिवार रात 24 साल के सौरभ सोनवणे नामक युवक ने एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का मोबाइल जबरन छीन लिया।
जब लड़की ने मोबाइल वापस मांगा, तो आरोपी उसे झांसा देकर रेलवे यार्ड में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर कल्याण रेलवे (लोहमार्ग) पुलिस ने रविवार को जाल बिछाकर आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
अंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
2 दिन पुलिस हिरासत
- पुलिस ने तीनों ही मामलों में मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो कानून और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है, जहां पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर रही है।
- एक ही दिन में नाबालिग लड़कियों के शोषण के तीन मामले सामने आने से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।
दोस्ती की आड़ में बनाया हवस का शिकार
- दूसरा मामला रामनगर पुलिस स्टेशन की हद में सामने आया है। यहां पुलिस ने 19 साल के शुभम सरोज नाम के एक वीडियोग्राफर को गिरफ्तार किया है।
- शुभम ने अपनी ही 15 साल की एक नाबालिग दोस्त को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह खौफनाक मामला तब सामने आया, जब नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई।
- इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर रामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।
ये भी पढ़ें :- CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
यूपी से एक आरोपी धराया
तीसरी घटना मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र की है। 25 वर्षीय काजू निषाद नाम के युवक ने अपनी 15 साल की नाबालिग फ्रेंड के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
जब लड़की गर्भवती हो गई, तो आरोपी कानूनी कार्रवाई के डर से उत्तर प्रदेश फरार हो गया। नाबालिग की शिकायत पर मानपाड़ा पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और एक टीम भेजकर आरोपी काजू निषाद को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर कल्याण ले आई।
