-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Optical Ground Wire Started In Central Railway Passenger Safety And Monitoring Will Be Strengthened
सेंट्रल रेलवे में शुरू हुआ ऑप्टिकल ग्राउंड वायर, यात्रियों की सुरक्षा और मॉनिटरिंग होगी मजबूत
- Written By: सोनाली चावरे
Thane news: सेंट्रल रेलवे ने सुरक्षा और मॉनिटरिंग बढ़ाने के लिए ऑप्टिकल ग्राउंड वायर सिस्टम शुरू किया है। इस तकनीक के तहत रेल पटरियों के दोनों ओर 96-फाइबर केबल स्थापित की जाएंगी।

मध्य रेलवे में ऑप्टिकल ग्राउंड वायर (pic credit; social media)
Optical Ground Wire in Central Railway: सेंट्रल रेलवे ने अपनी संचार और सुरक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जीएम धर्मवीर मीणा ने आसनगांव के पास 110 केवी नॉर्थ-ईस्ट ट्रांसमिशन लाइन पर ऑप्टिकल ग्राउंड वायर सिस्टम का लोकार्पण किया। इस तकनीक के तहत रेल पटरियों के दोनों ओर 96-फाइबर केबल स्थापित की जाएगी, जो ओवरहेड बिजली लाइनों में ही फिट होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस नई प्रणाली से 4G कवच नेटवर्क, ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग और ट्रैक रोलिंग स्टॉक मॉनिटरिंग जैसे भविष्य के IoT सिस्टम को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही अंडरग्राउंड ऑप्टिकल के मुकाबले इसे तेजी से स्थापित किया जा सकता है और रखरखाव भी आसान होगा।
सेंट्रल रेलवे का कहना है कि यह तकनीक न केवल रेलवे के आंतरिक उपयोग के लिए लाभकारी होगी बल्कि अन्य एजेंसियों को लीज पर देकर अतिरिक्त राजस्व भी उत्पन्न किया जा सकता है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ऑप्टिकल ग्राउंड वायर सिस्टम से ट्रेनों की समयबद्धता बढ़ेगी और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की सुविधा मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
छत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Shirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
आंबेगांव के 1,578 किसानों को 9.85 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मंजूर, महाआईटी पोर्टल पर 3,389 प्रविष्टियां
जीएम धर्मवीर मीणा ने बताया कि यह पहल यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल निगरानी के माध्यम से रेलवे संचालन में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस तकनीक को पूरे नेटवर्क में फैलाने की योजना है।
रेल यात्रियों के लिए यह सिस्टम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। अब बिजली लाइनों की स्थिति, सिग्नल प्रणाली और ट्रैक की निगरानी वास्तविक समय में की जा सकेगी। इससे दुर्घटनाओं की संभावना घटेगी और किसी भी आपात स्थिति में रेलकर्मियों को तुरंत सूचना मिल सकेगी।
रेलवे अधिकारियों ने यह भी कहा कि ऑप्टिकल ग्राउंड वायर सिस्टम की स्थापना से नई तकनीक में प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। भविष्य में रेलवे नेटवर्क और स्मार्ट शहरों के लिए IoT आधारित निगरानी प्रणाली को मजबूत करने में यह
Optical ground wire started in central railway passenger safety and monitoring will be strengthened
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM











