Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उल्हासनगर में पानी की मार, 5 दिन से नल सूखे, नागरिकों का गुस्सा सड़कों तक पहुंचा

Thane News: उल्हासनगर में 120 घंटे से पानी नहीं मिलने के कारण नागरिक बेहद नाराज हैं। महिलाओं ने मटके लेकर आपूर्ति विभाग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 14, 2025 | 11:07 AM

उल्हासनगर में जल संकट (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ulhasnagar Water Crisis: उल्हासनगर के  श्रीराम नगर इलाके के नागरिक पांच दिन से पानी के अभाव में बेहाल हैं। 9 अक्टूबर से नल सूखे पड़े हैं और 120 घंटे बीत जाने के बाद भी पानी की एक बूंद नहीं आई। गुस्साई सैकड़ों महिलाएं सिर पर खाली बर्तन लेकर जल आपूर्ति विभाग के सामने सड़कों पर उतर आईं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

स्थानीय भाजपा पदाधिकारी योगेश म्हात्रे ने इस असहनीय हालात में आत्मदाह की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गंभीर हो गया। इलाके के लोग अब प्रशासन की असफलताओं से नाराज हैं। श्रीराम नगर इलाके का यह क्षेत्र शहर के कैंप क्रमांक 4 में आता है।

पांच दिन तक पानी न मिलने के बाद नागरिकों का धैर्य जवाब दे गया। सोमवार सुबह प्रभात गार्डन इलाके में जल आपूर्ति विभाग के सामने भारी भीड़ जुट गई। महिलाएं सिर पर मटके लेकर ‘हमें पानी चाहिए, आश्वासन नहीं!’ और ‘24 घंटे की बात कही थी, अब 120 घंटे हो गए’ जैसे नारे लगाने लगीं। पूरा इलाका गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें- पानी की बर्बादी पर लगाम कसने की तैयारी,‘नॉन-रेवेन्यू वाटर’ 40 प्रश से घटकर 28.89 प्रश हुआ

स्थानीय नागरिकों ने अधिकारियों से सवाल किया कि शहर के अन्य हिस्सों में पानी आ रहा है तो श्रीराम नगर प्यासा क्यों है, लेकिन अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जल आपूर्ति विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को 24 घंटे का शटडाउन की घोषणा की थी, लेकिन उसके पांच दिन बीत जाने के बावजूद पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार पानी न मिलने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। नलों के सूखने से घरों में स्वच्छता और पीने के पानी की समस्या गंभीर हो गई है। कई महिलाओं ने कहा कि अब उनका धैर्य टूट चुका है और प्रशासन को तुरंत कदम उठाना चाहिए।

इस संकट ने दिखा दिया कि छोटी सी अनदेखी भी किस तरह बड़े स्तर पर नागरिकों की नाराजगी और आक्रोश को जन्म दे सकती है। अब इलाके के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करे और भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराई जाए।

No water supply in ulhasnagar for 120 hours

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2025 | 11:07 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

दराची जंगल में नक्सलियों के स्मारक ध्वस्त, गड़चिरोली में सुरक्षा बलों ने चलाया एंटी नक्सल अभियान

2

मैराथन रद्द, राजनीतिक खेल तेज; हितेंद्र ठाकुर और भाजपा-बविआ के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप 

3

राजनीति में महिला सशक्तिकरण की बयार, गड़चिरोली जिला परिषद की 51 सीटों में 25 महिलाओं के लिए आरक्षित

4

Sambhajinagar MNC का नया कदम, गणेशोत्सव के फूल और माला अब बचेगी पर्यावरण के लिए

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.