Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दराची जंगल में नक्सलियों के स्मारक ध्वस्त, गड़चिरोली में सुरक्षा बलों ने चलाया एंटी नक्सल अभियान

Gadchiroli News: गड़चिरोली के दराची जंगल में पुराने नक्सल स्मारक को 12 अक्टूबर को ध्वस्त कर पौधारोपण किया गया। नक्सल हिंसा की यादें खत्म, अमन और शांति का संदेश।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 14, 2025 | 11:05 AM

नक्सल स्मारक को ध्वस्त कर पौधरोपण करते सुरक्षाबलों के जवान (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Naxal Memorial Demolished In Gadchiroli: नक्सलियों द्वारा मारे गए नक्सलियों की याद में स्मारक निर्माण करते है। अब नक्सल हिंसा कम हुई है। लेकिन दुर्गम क्षेत्र में स्थित पुराने नक्सल स्मारक अब भी नक्सल हिंसा की यादें ताजा कर रहे है।

गड़चिरोली की धानोरा तहसील के कटेझरी से करीब 10 से 12 किमी दूरी पर स्थित दराची जंगल परिसर में नक्सल विरोधी अभियान चलाते हुए 12 अक्टूबर को नक्सल स्मारक को ध्वस्त किया गया। वहीं इस जगह पर पौधारोपण कर अमन का संदेश दिया।

नक्सल विरोधी अभियान तेज

गड़चिरोली जिले में नक्सलियों के खिलाफ नक्सल विरोधी अभियान तीव्र किया गया है। जिसके चलते नक्सली बैकफुट पर नजर आ रहे है। कटेझरी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी अजय भोसले के नेतृत्व में जिला पुलिस तथा एसआरपीएफ गुट 11 के 19 कर्मियों ने नक्सल विरोधी अभियान चलाते हुए कटेझरी से 10 से 12 किमी दूरी पर स्थित दराची जंगल परिसर में नक्सल स्मारक ध्वस्त किए गए।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान एम रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशासन गोकुल राज, अहेरी के अपर पुलिस अधीक्षक कार्तिक के संकल्प व उपविभागीय पुलिस अधिकारी तथा एएसपी अनिकेत हिरडे के मार्गदर्शन में की गई।

यह भी पढ़ें:- जहां गठबंधन नहीं, वहां मैत्रीपूर्ण लड़ाई लड़ेगी बीजेपी, CM फडणवीस ने नागपुर से फूंका चुनावी बिगुल

यह स्मारक नक्सलियों के दहशत व अस्तित्व के प्रतीक के तौर पर खड़े थे। ऐसे स्मारक नागरिकों में दशहत निर्माण करते थे। उक्त स्मारक ध्वस्त करते समय सुरक्षा का संपूर्ण ध्यान रखा गया। संपूर्ण परिसर बीडीडीएस टीम द्वारा सर्च किया गया। नक्सल स्मारक धराशाही करते हुए ग्रामीणों का सहयोग मिला। जिससे स्थानीय नागरिकों की मदद से शांति के प्रतीक के तौर पर पौधारोपण किया गया।

शांति का मार्ग प्रस्थापित करना हमारा उद्देश्य : भोसले

इस समय पुलिस थाना कटेझरी के प्रभारी अधिकारी अजय भोसले ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में दहशत फैलाने वाली प्रतिके गिराकर उसके जगह शांति, सुरक्षितता व विकास का मार्ग प्रस्तापित करना हमारा उद्देश्य है।

Gadchiroli darachhi naxal memorial demolished peace initiative

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2025 | 11:05 AM

Topics:  

  • Anti Naxal Operation
  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

बालधुनी पुल के नीचे बहू की हत्या, सास और साथी गिरफ्तार, पैसों के लिए दिया वारदात को अंजाम

2

हमारा मिशन महाराष्ट्र फास्ट, मुंबई सुपर फास्ट, वरली सभा में डीसीएम शिंदे का यलगार

3

Nagpur Crime: सराफा व्यापारी को लगाया दंपति ने 17.95 लाख रुपए का चूना

4

किसी को नहीं चाहिए बिजली दर में वृद्धि, महावितरण के प्रस्ताव का कड़ा विरोध

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.