Chhatrapati Sambhajinagar में बढ़ा जल संकट, अब 8-10 दिन बाद मिल रहा पानी!

Chhatrapati Sambhajinagar के नागरिकों की पानी की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। नई जलापूर्ति योजना के बाद भी कई इलाकों में पानी के चरणों में 2 से 3 दिन की देरी हो रही है।
छत्रपति संभाजीनगर महापालिका (pic credit; social media)
छत्रपति संभाजीनगर महापालिका (pic credit; social media)
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर के नागरिक पिछले चार महीनों से जहां एक और जल आपूर्ति बाधित होने का सामना कर रहे हैं। वहीं पर महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (एमजेपी) के बंद होने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

नई जलापूर्ति योजना के कनेक्शन के लिए मनपा द्वारा छह दिनों के बंद के कारण कई इलाकों में पानी के चरणों में दो से तीन दिन की देरी हुई है। इस पृष्ठभूमि में, सिडको, हडको, गारखेड़ा, रेलवे स्टेशन क्षेत्र और पुराने शहर के नागरिकों को जहां पहले सात से आठ दिनों के अंतराल पर पानी मिलता था। अब आठ से दस दिनों के अंतराल पर पानी मिल रहा है। परिणामस्वरूप, त्योहारों के मौसम में भी कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत हो गई है।

नागरिकों में दिख रही भारी नाराजगी

नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। शहर में पुरानी जल आपूर्ति व्यवस्था बार-बार खराब होने के कारण मनपा के प्रयास नाकामियाब हो रहे हैं। इसके अलावा, 'जल बेल' ऐप पर पानी के चरणों की अद्यतन जानकारी समय पर उपलब्ध न होने से नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को सिडको क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही, इस दौरान पंपिंग स्टेशन बंद रहा। जिससे इस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। नागरिकों को निर्धारित समय से एक दिन देरी से पानी मिलेगा, इस देरी के कारण सभी चरण स्वत। ही एक दिन के लिए स्थगित हो जाएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com