काशीमीरा इलाके में एसिड टैंकर में धमाका, सुरक्षित बाहर निकाले गए सभी मजदूर
Mira Road Industrial Accident: मीरारोड के काशीमीरा में शाह एसिड कंपनी में एसिड सप्लाई टैंकर में हुए धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई, हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से बड़ी हानी को टाला गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
Industrial accident Mira Road (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Road Acid Tanker Blast: मीरारोड के काशीमीरा इलाके में स्थित शाह एसिड कंपनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एसिड सप्लाई लेकर आया एक टैंकर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद बड़ी मात्रा में एसिड पास की एक अन्य कंपनी के परिसर में फैल गया, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर कुछ समय के लिए अंदर ही फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही मनपा के फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की तत्परता और सूझबूझ के चलते सभी फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में डर का माहौल बन गया। धुएं और अफरा-तफरी के कारण लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।
सुरक्षा मानकों की समीक्षा
फिलहाल प्रशासन द्वारा स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने की कोशिशें जारी हैं। हालांकि, धमाके के सही कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में केमिकल रिएक्शन या तकनीकी खराबी को संभावित वजह माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में सेल्फ जनगणना को नहीं मिला अपेक्षित रिस्पॉन्स, सिर्फ 1.10 लाख लोगों ने भरी ऑनलाइन जानकारी
426 करोड़ की जल परियोजना पर बड़ा अपडेट, 15 लाख आबादी को मिलेगा 273 एमएलडी पानी
अंतरजातीय विवाह से नाराज पिता ने बेटी की ली जान, तीन दिन बाद पुलिस ने दबोचा
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
ये भी पढ़े: NAREDCO महाराष्ट्र के अध्यक्ष बने कमलेश ठाकुर, रियल एस्टेट क्षेत्र में समन्वय बढ़ाने पर रहेगा फोकस
विस्तृत जांच
घटना के बाद एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को कुछ समय के लिए खाली कराया गया और सुरक्षा घेरा बना दिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने केमिकल के फैलाव को नियंत्रित करने के लिए विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया, ताकि किसी प्रकार की रासायनिक प्रतिक्रिया या आग लगने का खतरा न बढ़े। वहीं, प्रशासन ने संबंधित कंपनी को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं और पूरे परिसर की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
