- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Dharni Khari Village Fire Four Houses Burnt Amravati
धारणी तहसील के खारी गांव में भीषण अग्निकांड, चार मकान जलकर राख
धारणी तहसील के खारी गांव में आग से चार मकान जल गए, कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Amravati News: धारणी तहसील के खारी गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस भीषण अग्निकांड में चार मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे भारी नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.
जानकारी के अनुसार गांव के लोग दिनभर खेतों में काम करने के बाद रात को अपने घरों में सो रहे थे. इसी दौरान एक मकान के पीछे अचानक आग लग गई. घर एकदूसरे से सटे होने के कारण आग ने तेजी से फैलते हुए पास के तीन और मकानों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में अंजन सुरेज घुले, शैलेश घुले, युवराज प्रकाश धुर्वे और माया किशोर तायत के मकान जल गए.
आग की लपटें तेज होते ही घरों में अफरातफरी मच गई. ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इसी बीच गांव के कुंदन भिलावेकर ने धारणी नगर पंचायत के फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही रोशन पटोरकर, मिर्जा अब्बास बेग और आशीष टेकाम मौके पर पहुंचे और दमकल वाहन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में दरिंदगी: मोर्शी में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, मामला दबाने वालों पर भी केस दर्ज
अमरावती शहर की सड़कें हैं या सांपसीढ़ी का खेल! अधूरे निर्माण कार्यों से नागरिक परेशान
अमरावती: जलनिकासी व्यवस्था फेल, राठी नगर के रहवासियों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग
विधान परिषद चुनाव: महाविकास आघाड़ी के हर्षजीत देशमुख ने भरा नामांकन, यशोमति ठाकुर बनीं कांग्रेस पर्यवेक्षक
इस आग में चारों परिवारों का भारी नुकसान हुआ है. सालभर के लिए रखा गया अनाज, बर्तन, जरूरी दस्तावेज और नकदी पूरी तरह जलकर राख हो गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है. वहीं, प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता देने की मांग स्थानीय प्रशासन से की गई है.
Dharni khari village fire four houses burnt amravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IITian की एक सलाह ने छेड़ दी बहस, बोला- जहां कंपनी खुद को परिवार कहे, वहां नौकरी मत करो
May 31, 2026 | 06:28 PMचीन में नहीं थम रहा माइनिंग हादसों का सिलसिला, अब यूनान में खदान ढहने से 5 की मौत; सुरक्षा दावों की खोली पोल
May 31, 2026 | 06:21 PMBCCI का बड़ा ऐलान, Team India में ऋतुराज गायकवाड़ की धमाकेदार एंट्री, सीधे मिली उपकप्तानी, रियान पराग बाहर
May 31, 2026 | 06:21 PMकल से शुरू हो रहा ‘खेत बचाओ अभियान’, रामसिया से शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्रव्यापी आगाज; जानें क्या है खास
May 31, 2026 | 06:14 PMइस बारे में मुख्यमंत्री से बात करूंगा; पुणे जहरीली शराब मामले पर बोले आठवले, क्या परिवार काे मुआवजा मिलेगा?
May 31, 2026 | 06:12 PMIPL 2026 Final से पहले RCB को डरा रहे हैं शुभमन गिल के आंकड़े, अहमदाबाद का मैदान रहा है लकी
May 31, 2026 | 06:06 PMRPSC APO Recruitment 2026: 371 पदों पर निकली भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन
May 31, 2026 | 06:06 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM














