Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

426 करोड़ की जल परियोजना पर बड़ा अपडेट, 15 लाख आबादी को मिलेगा 273 एमएलडी पानी

Bhiwandi Water Supply Project: भिवंडी-निजामपुर की बहुप्रतीक्षित जलापूर्ति योजना को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। बीएमसी ने पाइपलाइन के लिए जमीन हस्तांतरण की अड़चनें 10 दिनों में दूर करने का आश्वासन दिया।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 31, 2026 | 12:14 PM

भिवंडी जल आपूर्ति परियोजना (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhiwandi Water Supply Project News: अमृत अभियान 2.0 उपक्रम अंतर्गत भिवंडी-निजामपुर शहर की विस्तारित जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन के लिए लीज पर जमीन उपलब्ध कराने संबंधी सभी बाधाओं को बृहन्मुंबई महानगरपालिका अगले 10 दिनों में दूर करेगी।

यह आश्वासन बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त (प्रोजेक्ट) अभिजीत बांगर ने दिया है। यह जानकारी भिवंडी पूर्व के समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने दी।

गौरतलब हो कि, बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक रईस शेख, बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त (प्रोजेक्ट) अभिजीत बांगर, भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका के आयुक्त अनमोल सागर, उपमहापौर तारीक मोमीन तथा भिवंडी-मनपा जलापूर्ति अभियंता संदीप पटनवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में मौसम का बदला मिजाज: बादलों की आवाजाही से पारा लुढ़ककर 38 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी से राहत

अंतरजातीय विवाह से नाराज पिता ने बेटी की ली जान, तीन दिन बाद पुलिस ने दबोचा

पुणे जहरीली शराब कांड: भिवंडी से 5,929 किलो मेथनॉल जब्त, एफडीए ने गोदाम किया सील

पुणे हादसे से भी नहीं लिया सबक; नागपुर में आबकारी विभाग की नाक के नीचे धधक रही हैं जहरीली’ हाथभट्टियां

इस संदर्भ में विधायक रईस शेख ने कहा कि मुंबई शहर की जलापूर्ति योजना के लिए भिवंडी महानगरपालिका ने पहले सहयोग किया था। अब भिवंडी महानगरपालिका को पाइपलाइन के लिए जमीन की आवश्यकता है, जो बृहन्मुंबई महानगरपालिका की है।

जमीन को लीज पर देने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बैठक में इस योजना के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका से लीज पर जमीन लेने में आ रही अड़चनों पर चर्चा की गई। 25 अक्टूबर, 2024 को जमीन संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था।

संयुक्त बैठकें, स्थल निरीक्षण, नक्शे, जमीन का सीमांकन और तकनीकी दस्तावेजों की पूर्ति भिवंडी महानगरपालिका द्वारा की जा चुकी है। अब अंतिम प्रशासनिक मंजूरी और जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शेष है। सभी बाधाओं को तत्काल दूर करने का आश्वासन मुंबई महानगरपालिका द्वारा बैठक में दिया गया।

426 करोड़ रुपये की लागत वाली है यह जलापूर्ति परियोजना

विदित हो कि, जलापूर्ति योजना लगभग 426 करोड़ रुपये की लागत की है। भिवंडी की संभावित 15 लाख 84 हजार आबादी को ध्यान में रखकर इसकी योजना बनाई गई है। योजना के तहत पिसे बांध स्रोत, बीएनसी टैपिंग स्रोत तया स्टेम पाइप लाइन चौत के माध्यम से भिवंडी को 273 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- अंतरजातीय विवाह से नाराज पिता ने बेटी की ली जान, तीन दिन बाद पुलिस ने दबोचा

भिवंडी के लिए अहम योजना

  • योजना में जैकवेल, ओवरहेड पंप हाउस, जलशुद्धीकरण केंद्र, जल संतुलन टंकियां, विद्युत केंद्र, नदी एवं नालों पर पुल, पंप गृह तथा लगभग 24 किलोमीटर लंबी 1321 मिमी व्यास और 12 मिमी मोटाई वाली स्टील पाइपलाइन बिछाने का कार्य शामिल है।
  • भिवंडी वासियों की पानी समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए यह योजना अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
  • राज्य सरकार, बृहन्मुंबई महानगरपालिका तथा संबंधित विभागों के साथ महानगरपालिका प्रशासन लगातार समन्व्य और फॉलोअप कर रहा है। योजना की 75 * मंजूरियां प्राप्त हो चुकी है। जमीन हस्तातरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले 2 वर्षों में यह योजना पूर्ण हो जाएगी।

Bhiwandi water supply project land transfer clearance update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 12:14 PM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra News
  • Thane News
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.