अंतरजातीय विवाह से नाराज पिता ने बेटी की ली जान, तीन दिन बाद पुलिस ने दबोचा
Father Arrested For Killing Daughter: कल्याण में अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने अपनी विवाहित बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Father Arrested For Killing Daughter News: कल्याण पश्चिम के पारेकरवाड़ी स्थित रचना रॉयल इमारत में अपनी विवाहित बेटी की हत्या कर फरार हुए पिता को बाजारपेठ पुलिस ने तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे की वजह अंतरजातीय विवाह को लेकर पिता की नाराजगी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विनोद वसईकर ने तीन दिन पहले अपनी बेटी गायत्री की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह फरार हो गया था।
बाजारपेठ पुलिस ने तकनीकी जांच और विशेष खोज अभियान चलाकर आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि गायत्री ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध दूसरे समाज के युवक से प्रेम विवाह किया था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई लोकल में अब डिजिटल पहरा, 1,306 डिब्बों में लगेंगे CCTV, हर हरकत होगी कैमरे में कैद
नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!
महाराष्ट्र में मानसून की फिर तूफानी वापसी: पुणे, सातारा के घाट क्षेत्रों और कोंकण में अतिभारी बारिश का अलर्ट
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का दावा, मेरी सलाह के बाद PM मोदी ने CJP आंदोलन पर लिया संज्ञान
2 बार की थी सगाई की तैयारी, बेटी ने कर दिया था मना
अंतरजातीय विवाह को लेकर विनोद वसईकर बेटी से नाराज रहता था। बताया जाता है कि उसने गायत्री के लिए दो बार रिश्ते और सगाई की तैयारी की थी, लेकिन गायत्री ने दोनों प्रस्ताव ठुकरा दिए थे। बाद में उसने अपनी पसंद के युवक से विवाह लिया।
धारदार हथियार से गायत्री पर हमला
पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन दोपहर के भोजन के बाद पिता और बेटी के बीच इसी मुद्दे को लेकर फिर से विवाद हुआ। देखते ही देखते कर विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर विनोद वसईकर ने धारदार हथियार से गायत्री पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें :- पुणे जहरीली शराब कांड: भिवंडी से 5,929 किलो मेथनॉल जब्त, एफडीए ने गोदाम किया सील
हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने लगातार तलाश जारी रखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि बेटी द्वारा अंतरजातीय विवाह किए जाने से वह नाराज था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। फिलहाल बाजारपेठ पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
