- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mira Bhayandar Lady Don Gulshan Tashe Family Booked Forced Conversion Rape Case
‘दाऊद से कनेक्शन और अब बहू का उत्पीड़न’, मीरा-भाइंदर की लेडी डॉन के परिवार पर FIR
Lady Don Gulshan Tashe: मीरा-भाइंदर की लेडी डॉन गुलशन ताशे के परिवार पर बहू ने जबरन धर्मांतरण, रेप और प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। दाऊद से जुड़ा है इस परिवार का नाम।
- Written By: अनिल सिंह

Lady Don Gulshan Patel AKA Gulshan Tashe (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Mira Bhayandar News: मुंबई से सटे मीरा-भाइंदर इलाके में अंडरवर्ल्ड कनेक्शन और अपराध के लिए कुख्यात पटेल परिवार एक बार फिर कानूनी शिकंजे में है। दाऊद इब्राहिम गिरोह की करीबी मानी जाने वाली गुलशन ताशे, जिसे इलाके में ‘लेडी डॉन’ के नाम से जाना जाता है, अब अपनी ही बहू द्वारा लगाए गए संगीन आरोपों के घेरे में हैं। काशीमीरा पुलिस ने इस मामले में लेडी डॉन गुलशन, उनके पति आरिफ ताशे और बेटे आतिफ ताशे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़िता, जो हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखती है, ने पुलिस को दिए अपने बयान में ससुराल पक्ष पर रूह कंपा देने वाले आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, निकाह के बाद से ही उस पर इस्लाम धर्म अपनाने और नमाज पढ़ने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मना करने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई, जिससे वह लंबे समय तक दहशत में रही।
जबरन धर्मांतरण और शारीरिक शोषण का काला सच
पीड़िता ने अपनी शिकायत में विशेष रूप से उल्लेख किया है कि उसे अपनी धार्मिक पहचान छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। पति आतिफ पर बलात्कार और अप्राकृतिक यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसे जबरन गर्भपात (Abortion) कराने के लिए भी मजबूर किया, जिससे उसे गहरा शारीरिक और मानसिक आघात पहुँचा है। पुलिस ने इन आरोपों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में 3 दिवसीय साहित्य महोत्सव का शुभारंभ, 20 से 22 फरवरी तक पर्व का ऐलान
मरीन ड्राइव पर लगे मोदी-मैक्रों के विशाल कट-आउट्स, रणनीतिक समझौतों पर टिकी दुनिया की नजर
जिप-पा.स. चुनाव: संभाजीनगर में बदले सियासी समीकरण, परदे के पीछे की रणनीति उजागर
संभाजीनगर में नेत्र विशेषज्ञों की संयुक्त पहल, चिकित्सा में तकनीक, मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार
ये भी पढ़ें-मीरा भाईंदर में मेट्रो-9 के नीचे बना फ्लाईओवर विवादों में, 4 लेन से अचानक 2 लेन होने पर सवाल
अपराध जगत में ‘लेडी डॉन’ का खौफनाक इतिहास
गुलशन ताशे उर्फ गुलशन पटेल का नाम मीरा-भाइंदर में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गों से नजदीकी संबंधों के कारण उसे ‘लेडी डॉन’ कहा जाता है। इस परिवार पर पहले से ही हत्या के प्रयास, अपहरण, जमीन कब्जाने, हफ्ता वसूली और मकोका (MCOCA) जैसे लगभग आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। स्थानीय स्तर पर इस परिवार का इतना रसूख है कि लोग इनके खिलाफ बोलने से भी कतराते हैं।
पुलिसिया कार्रवाई और आगे की जांच
काशीमीरा पुलिस ने पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। धर्मांतरण विरोधी कानूनों और महिला उत्पीड़न की धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन पर भी कड़ी कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। फिलहाल, इस हाई-प्रोफाइल मामले ने पूरे मुंबई और ठाणे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
Mira bhayandar lady don gulshan tashe family booked forced conversion rape case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
₹2.5 लाख में नवजात की सौदेबाजी और अब आत्महत्या का प्रयास! गोंदिया के डॉक्टर की करतूत से भंडारा तक मचा हड़कंप
Feb 16, 2026 | 11:36 AMपाकिस्तान की हार के बाद जमकर शेयर हुए मजेदार MEMES; लोगों ने बाबर आजम को बताया भारतीय जासूस
Feb 16, 2026 | 11:33 AMएपस्टीन ने भारतीय लड़की का भी किया था शोषण, नए दस्तावेजों से हुआ बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
Feb 16, 2026 | 11:30 AMसंभाजीनगर में 3 दिवसीय साहित्य महोत्सव का शुभारंभ, 20 से 22 फरवरी तक पर्व का ऐलान
Feb 16, 2026 | 11:24 AMभंडारा शहर से सटे गांवों का होगा कायाकल्प: नई नगर परिषद के गठन की हलचल तेज; बीडीओ को 12 फरवरी को जारी हुआ पत्र
Feb 16, 2026 | 11:21 AMमरीन ड्राइव पर लगे मोदी-मैक्रों के विशाल कट-आउट्स, रणनीतिक समझौतों पर टिकी दुनिया की नजर
Feb 16, 2026 | 11:14 AMहिरकणी कक्ष से ड्रोन निगरानी तक, नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का एक्शन प्लान तैयार
Feb 16, 2026 | 11:14 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM












