- Hindi News »
- Politics »
- Tej Pratap Love Life Vs Other Politicians Love
और भी हैं सियासतदानों के इश्क की दास्तान, तेज प्रताप यादव का गुलशन ही क्यों हुआ वीरान?
सियासी गुलशन में तमाम मशहूर प्रेम कहानियां पुष्पित और पल्लवित हुईं। लेकिन जिस तरह तेज प्रताप यादव और बाबू जगजीवन राम का राजनैतिक बगान बियाबान हुआ वैसा किसी और के साथ नहीं हुआ।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली: लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को अपनी प्रेम कहानी उजागर होने पर परिवार और पार्टी से निष्कासन का सामना करना पड़ा था। यह पहला उदाहरण नहीं है जब किसी सियासतदान की प्रेम कहानी सामने आई हो। कई ऐसे नेता हैं, जिनके निजी जीवन में ऐसी घटनाएं घटी हैं।
सियासी गुलशन में तमाम मशहूर प्रेम कहानियां पुष्पित और पल्लवित हुईं। लेकिन जिस तरह तेज प्रताप यादव और बाबू जगजीवन राम का राजनैतिक बगान बियाबान हुआ वैसा किसी और के साथ नहीं हुआ। हम आपके लिए ऐसे ही कुछ सियासतदानों की फेहरिस्त लेकर आए हैं, तो चलिए जानते हैं…
1- नारायण दत्त तिवारी
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने भले ही यह न कहा हो लेकिन लगभग सभी जानते थे कि दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी के कई महिलाओं से संबंध थे। जीवन के अंतिम दौर में उन्हें इन संबंधों के कारण अपमान भी झेलना पड़ा लेकिन यह चर्चा कभी उनके राजनीतिक जीवन के आड़े नहीं आई।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत निशानेबाज: मुरली मनोहर ने पते की बात कही, हम पहले थे विश्वगुरु, अब नहीं
नवभारत निशानेबाज: नारी शक्ति बिल हुआ बेअसर, राहुल ने बताया मोदी को जादूगर
Bihar News: मुख्यमंत्री के पद पर तो हैं…सम्राट चौधरी पर यह क्या बोल गए तेज प्रताप यादव
नागपुर की सड़कों से राजभवन तक का सफर: क्या है बनवारीलाल पुरोहित की सफलता का असली राज?
2- संजय सिंह
उत्तर प्रदेश की बात करें तो सुल्तानपुर की पूर्व रियासत के वारिस संजय सिंह ने अपनी पत्नी के जीवित रहते हुए अमिता सिंह से विवाह किया था। अमिता सिंह मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी सैयद मोदी की पत्नी थीं। सैयद मोदी की हत्या कर दी गई थी। मोदी की मौत के बाद हुई इस शादी के बाद भी संजय सिंह की राजनीतिक पकड़ पर कोई असर नहीं पड़ा।
संजय सिंह व अमिता सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
3- मुलायम सिंह यादव
कभी अपने अखाड़े, वादे और लंगोटी पक्के के लिए मशहूर रहे यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने दूसरी शादी कर ली। लेकिन उनके जानने वाले दबी जुबान में चर्चा करते रहे कि मुलायम सिंह के पहली पत्नी के जीवित रहते भी दूसरों से संबंध थे। मुलायम सिंह के समर्थक नेताजी से जुड़े रहे।
4- दिग्विजय सिंह
कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के बारे में भी यही कहा जा सकता है कि उन्होंने अपने निजी जीवन का असर अपनी राजनीति पर बिल्कुल नहीं पड़ने दिया। बल्कि लंबी पदयात्रा करके कांग्रेस को और मजबूती दी। उनकी तस्वीरें भी वायरल हुईं, लेकिन उन्होंने ईमानदारी दिखाई और शादी कर ली।
दिग्विजय सिंह व अमृता राय (सोर्स- सोशल मीडिया)
5- शशि थरूर
सियासी घराने से विवाहेत्तर प्रेम और परिणय का सबसे बड़ा उदाहरण शशि थरूर हैं, जिन्हें प्रेम संबंधों के सार्वजनिक होने के बाद भी नुकसान उठाने की बजाय फायदा मिला। जिसके बाद वह और अधिक प्रसिद्ध और लोकप्रिय हो गए।
6- सुरेश राम
सोशल मीडिया के इस दुष्प्रचार से पहले भी स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व उप- प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को अपने बेटे सुरेश राम के रिश्ते के कारण बिहार में सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। एक समय ऐसा भी था जब ऐसा लग रहा था कि जगजीवन राम स्वतंत्र भारत के दलित वर्ग से पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। फिर उनके बेटे की एक महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें प्रकाशित हुईं और वे इतिहास नहीं रच पाए।
तेज प्रताप को माफी क्यों नहीं?
तेज प्रताप और अनुष्का को माफी न मिलने का पहला कारण उनका राजनीतिक विरोध है। बिहार में भाजपा और नीतीश कुमार दोनों ही महिलाओं के हितैषी बनकर काम कर रहे हैं। जबकि तेज प्रताप पहले से ही अपनी पहली पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ कथित मारपीट और तलाक के मामले में कठघरे में हैं।
Tej pratap love life vs other politicians love
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 April: शनिवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक को अपार सफलता; जानें अपना भविष्यफल
Apr 25, 2026 | 12:05 AMChar Dham Yatra: सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का क्या महत्व है? जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा
Apr 24, 2026 | 11:38 PMBroom Vastu Rules: झाड़ू लगाने से पहले ये बातें अच्छे से गांठ बांध लें, वरना कंगाली का खतरा!
Apr 24, 2026 | 11:22 PMShivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
Apr 24, 2026 | 10:59 PMUP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PMकुवैत सीमा पर इराक से बड़ा ड्रोन हमला: उत्तरी चौकियों को बनाया निशाना, क्या फिर मंडरा रहा है युद्ध का खतरा?
Apr 24, 2026 | 10:26 PMPM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM














