Mira Road पर ‘अड्डा बार’ में पुलिस की छापेमारी, बिना लाइसेंस शराब बेचने पर 11 गिरफ्तार

Mira Road के ‘अड्डा बार एंड रेस्टोरेंट’ में काशीमीरा पुलिस ने छापा मारकर बिना लाइसेंस शराब बेचने वाले 11 लोगों को पकड़ा। मौके से 1.18 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की गई।
Mumbai News
मुंबई न्यूज
Updated on

Mira Road News In Hindi: काशीमीरा पुलिस ने एक होटल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उस होटल के मालिक समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मीरागांव के मुंशी कंपाउंड में स्थित 'अड्डा बार एंड रेस्टोरेंट' की दूसरी मंजिल पर बिना लाइसेंस के ग्राहकों को शराब बेची जा रही है और शराब पीने के लिए जगह उपलब्ध कराई जा रही है।

काशीमीरा पुलिस स्टेशन और पुलिस उपायुक्त जोन-1 मीरा रोड की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मौके से कई विदेशी शराब की बोतलें जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत 1,18।455 रुपए बताई जा रही है।

छापेमारी के दौरान होटल मालिक, ड्राइवर, बेटर और शराब पी रहे ग्राहकों सहित कुल 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल में नियमित रूप से बिना लाइसेंस शराब की बिक्री की जा रही थी।

नेटवर्क की हो रही जांच

जांच में यह भी सामने आया कि होटल संबालक ग्राहकों को वहीं शराब पीने की अनुमति देता था। पुलिस इस अवैध कारोबार के नेटवर्क की जांच कर रही है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त, जौन-01 राहुल चव्हाण, सहा। पुलिस आयुक्त, मीरा रोड डिवीजन गणपत पिंगले तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले ने की। टीम में सहा। पुलिस निरीक्षक श्रीराम कराडे, उपनिरीक्षक संजय लोखंडे, विजय गंभीरराव, रंजीत शिंदे आदि शामिल थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल में नियमित रूप से बिना लाइनीस शराब की बिक्री की जा रही थी जांच में यह भी सख्मने आश कि होटल संचालक साहांकी की वहीं शराब पीने की अनुमति देता था। पुलिस आगे इस अवैध कारोबार के नेटवर्क की जाच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com