विवादों में रहा मीरा-भायंदर फ्लाइओवर उद्घाटन के लिए तैयार, जानिए कब होगी इसकी ग्रैंड ओपनिंग
Mira Bhayandar Double Decker Flyover: मुंबई के मीरा-भायंदर में मेट्रो और सड़क का संगम वाला 'डबल डेकर' पुल तैयार है। सुरक्षा जांच के बाद इसे जल्द ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
- Written By: अनिल सिंह
Mira Bhayandar Double Decker Flyover (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Mira Bhayandar Flyover Opening: मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय यात्रियों और विशेष रूप से मीरा-भायंदर के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सालों से ट्रैफिक जाम का दंश झेल रहे इस इलाके को जल्द ही भीषण ट्रैफिक से मुक्ति मिलने वाली है। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित ‘डबल डेकर’ फ्लाइओवर अब उद्घाटन के बेहद करीब है। यह अनूठा प्रोजेक्ट मेट्रो और सड़क परिवहन का एक बेहतरीन संगम है, जो न केवल सफर की रफ्तार बढ़ाएगा बल्कि ईंधन और समय की भी बचत करेगा।
मेट्रो लाइन 9 (दहिसर से मीरा-भायंदर) के मार्ग पर स्थित यह दो मंजिला फ्लाईओवर इंजीनियरिंग का एक उत्कृष्ट नमूना है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि एक ही खंभे पर ऊपर मेट्रो दौड़ेगी और ठीक उसके नीचे सड़क यातायात संचालित होगा। मीरा-भायंदर के पुराने पेट्रोल पंप से लेकर फाटक मार्ग स्थित आजाद मैदान तक फैला यह 970 मीटर लंबा पुल शहर के परिवहन ढांचे को एक नई दिशा देगा।
स्थापत्य का बेजोड़ नमूना और ‘बॉटलनेक’ विवाद
यह डबल डेकर पुल अपनी अनोखी संरचना के कारण चर्चा में है। हालांकि, हाल ही में इसकी चौड़ाई को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद भी हुआ था। नागरिकों ने चिंता जताई थी कि चार लेन वाला यह पुल अचानक आगे जाकर दो लेन का हो जाता है, जिससे ‘बॉटलनेक’ (रास्ता संकरा होना) की स्थिति पैदा होगी और जाम कम होने के बजाय बढ़ सकता है। इस पर सफाई देते हुए MMRDA ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान संकरी संरचना तात्कालिक है और 2020-21 के स्वीकृत मास्टर प्लान के अनुसार भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा नगर परिषद 31 जुलाई से पहले जारी करेगी नई टैक्स असेसमेंट सूची, बढ़ सकता है प्रॉपर्टी टैक्स
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
अकोला में दलित समाज का महामोर्चा, आरक्षण उपवर्गीकरण लागू करने की उठी मांग
Akola News: 35 साल से फरार पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, मकान बेचने आया तो पुलिस ने दबोचा
ये भी पढ़ें- 15 फीट गहरा ‘मौत का कुआं’ और अधूरी पार्किंग, पुणे में दिल्ली जैसा हादसा, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर
थर्ड पार्टी ऑडिट और सुरक्षा पर विशेष ध्यान
प्रशासन ने पुल की संरचना पर उठ रहे सवालों को गंभीरता से लिया है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उद्घाटन से पहले एक स्वतंत्र संस्था (Third Party Audit) के माध्यम से ‘रॉड सेफ्टी ऑडिट’ कराया जाएगा। यह सुरक्षा जांच सफल होने के बाद ही पुल को जनता के लिए खोला जाएगा। इसके अलावा, ट्रैफिक को सुचारू रूप से प्रबंधित करने के लिए प्रशासन ने इसे एक साथ खोलने के बजाय चरणों में शुरू करने का रणनीतिक निर्णय लिया है।
गोल्डन नेस्ट सर्कल की कोंडी से मिलेगी राहत
मीरा-भायंदर का ‘गोल्डन नेस्ट सर्कल’ अब तक ट्रैफिक जाम का मुख्य केंद्र रहा है। यह नया फ्लाईओवर सीधे इसी महत्वपूर्ण चौक के ऊपर से गुजरेगा, जिससे यहां लगने वाला घंटों का जाम पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। यह पुल पश्चिमी रेलवे लाइन को पार कर भायंदर पूर्व तक जाता है, जिससे शहर के पूर्व और पश्चिमी हिस्सों के बीच का संपर्क बेहद सुगम हो जाएगा। छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस रोड पर भी इससे वाहनों का दबाव कम होगा और भायंदरवासियों का विनाबाधा सफर का सपना सच हो सकेगा।
