- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mira Bhayander Has Water On Paper
मीरा-भायंदर को कागजों पर पानी !
- Written By: गोविंद आर्य

भायंदर. मीरा-भायंदर के लिए अतिरिक्त 55 एमएलडी पानी लाने के नाम पर हो रही श्रेय की राजनीति पर शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि साकेत व कापुरबावड़ी के पास से एमआईडीसी की पाइप लाइन से बढ़ा पानी उठाने में तकनीकी कमी को जब तक दूर नहीं किया जाता, तब तक मंजूर अतिरिक्त पानी सिर्फ कागजों पर ही मिलेगा. पानी को लेकर सत्तापक्ष सहित बाकी दलों के लोग श्रेय की राजनीति बंद करें.
पत्रकार परिषद में सरनाईक ने कहा कि 2041 की आबादी को ध्यान में रखते हुए मीरा-भायंदर को 135 एमएलडी पानी सिंचाई विभाग ने देना मंजूर किया था.यह पानी जैसे-जैसे आबादी बढ़ती,वैसे- वैसे बढ़ाकर दिया जाने वाला था,लेकिन 2041की जितनी आबादी 2020 तक ही हो गई.सरनाईक ने बताया कि उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने साफ किया कि एमआईडीसी से 100 एमएलडी पानी स्थाई रूप से मंजूर था.जबकि 25 एमएलडी पानी वर्षाकाल तक के लिए ही अस्थाई रूप से मंजूर था, जिसे एमआईडीसी ने स्वाभाविक रूप से बंद कर दिया.
सरनाईक ने कहा की बैठक में 135 एमएलडी में से बाकी का 35 एमएलडी पानी तथा उनकी मांग के अनुरूप नवी मुंबई का 20 एमएलडी पानी मीरा-भायंदर को बढ़ाकर देने का निर्णय हुआ है.लेकिन यह पानी तभी मिलेगा,जब साकेत व कापुरबावड़ी के पास एमआईडीसी की पाइप लाइन से पानी उठाने में तकनीकी कमी दूर की जाएगी.सरनाईक ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार है.हमने प्रयास कर ज्यादा पानी मंजूर करा दिया है.अब उसे लाने का काम सत्तापक्ष भाजपा व मीरा-भायंदर मनपा प्रशासन का है.
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: कहीं लू का सितम, कहीं बिजली की कड़क! अगले 24 घंटों में 10 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
अब नहीं पड़ेगी बार-बार OTP की जरूरत, पूरे देश में एक लॉगिन से चलेगा Public Wi-Fi
Maharashtra Board 10th Result 2026: आज दोपहर 1 बजे आएगा महाराष्ट्र 10वीं का रिजल्ट, यहां जानिए कैसे करें चेक
Jio का नया गैजेट मचा देगा धूम, अब कार में बिना केबल चलेगा Android Auto और Apple CarPlay
जल भंडारण की हो व्यवस्था
सरनाईक ने कहा कि मीरा-भायंदर मनपा के पास जल भंडारण की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में अगर किसी कारण दो-चार दिन के लिए शहर की जलापूर्ति बंद पड़ जाती है,तो लोग प्यासे मर जाएंगे.इसलिए कम से कम 24 घंटे तक जलापूर्ति करने की क्षमता वाली टंकियों का निर्माण किया जाना चाहिए.उन्होंने आगे कहा की सूर्या बांध पानी परियोजना का पानी आने से पहले उसके भंडारण व वितरण का इंतजाम भी पूरा कर लिया जाना चाहिए.
Mira bhayander has water on paper
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: कहीं लू का सितम, कहीं बिजली की कड़क! अगले 24 घंटों में 10 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
May 08, 2026 | 06:00 AMअब नहीं पड़ेगी बार-बार OTP की जरूरत, पूरे देश में एक लॉगिन से चलेगा Public Wi-Fi
May 08, 2026 | 05:53 AMMaharashtra Board 10th Result 2026: आज दोपहर 1 बजे आएगा महाराष्ट्र 10वीं का रिजल्ट, यहां जानिए कैसे करें चेक
May 08, 2026 | 05:40 AMJio का नया गैजेट मचा देगा धूम, अब कार में बिना केबल चलेगा Android Auto और Apple CarPlay
May 08, 2026 | 03:31 AMAaj Ka Rashifal 8 May 2026: 8 मई 2026 को कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल, जानें अपनी किस्मत के सितारे
May 08, 2026 | 12:10 AM…तो TVK के 108 विधायक देंगे इस्तीफा! तमिलनाडु की राजनीति में आया नया ट्विस्ट, सरकार गठन से पहले आया भूचाल
May 07, 2026 | 11:13 PMईरान का ग्रीन सिग्नल लेकिन शर्त के साथ; अगले 24 घंटों में पाक के जरिए अमेरिका को मिलेगा नई डील का प्रस्ताव
May 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM










