मुलुंड मेट्रो हादसे पर भड़के एकनाथ शिंदे, इंजीनियर सस्पेंड, मृतक व घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान
Mulund Metro Slab Collapse Case: मुंबई के मुलुंड में मेट्रो लाइन 4 का स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत और तीन घायल हो गए थे। डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया।
- Written By: आकाश मसने
एकनाथ शिंदे (सोर्स : सोशल मीडिया)
Eknath Shinde Statement: मुंबई के मुलुंड वेस्ट में शनिवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जिसने शहर की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वडाला से ठाणे को जोड़ने वाली निर्माणाधीन मेट्रो लाइन 4 का एक भारी कंक्रीट स्लैब व्यस्त एलबीएस मार्ग (LBS Marg) पर चल रहे वाहनों पर गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान रामधनी यादव के रूप में हुई है, जो एक उत्तर प्रदेश के जौनपुर के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और ग्राम प्रधान थे। बताया जा रहा है कि यादव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर मेट्रो का स्लैब गिर गया। स्लैब गिरने से एक ऑटो रिक्शा और एक कार पूरी तरह दब गए। इस अचानक हुई घटना से इलाके में भगदड़ मच गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिसके बाद बचाव टीमों ने मलबे को हटाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का सख्त एक्शन
हादसे के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। शिंदे ने MMRDA (मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) के अध्यक्ष को दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Slum Free Mumbai: मुंबई को झोपड़पट्टी मुक्त बनाने का महा मिशन, महायुति सरकार का 35 लाख घरों का लक्ष्य
मुंबई से सुरजागड तक विकास की नई लकीर; महायुति सरकार ने बिछाया 4 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का जाल
Vidhan Parishad Election: शिवसेना को हक की 7 सीटें चाहिए; शिंदे के नो कॉम्प्रोमाइज स्टैंड ने BJP की बढ़ाई धड़कन
छगन भुजबल का पत्ता कट! NCP में राज्यसभा के लिए इन 3 नामों पर हुई चर्चा
Mumbai, Maharashtra: On the Mulund Metro Tragedy, Deputy Chief Minister Eknath Shinde says, “Yesterday, I told the Mumbai Metropolitan Region Development Authority (MMRDA) Chairman that strict action should be taken against whoever is responsible… Through MMRDA, we have… pic.twitter.com/2wRiu7kOmD — IANS (@ians_india) February 16, 2026
प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार्यकारी अभियंता सत्यजीत साल्वे को निलंबित कर दिया है।, इसके अलावा, निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। ठेकेदार कंपनी मिलन रोड बिल्डटेक पर 5 करोड़ रुपए और सलाहकार कंपनी लुईस बर्जर पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका गया है। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार फर्म के प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया है।
यह भी पढ़ें:- मस्जिद बंदर स्टेशन का टीपू सुल्तान से क्या है कनेक्शन? जानें मैसूर के शासक और यहूदी सैनिक का दिलचस्प रहस्य
मुआवजा और सुरक्षा ऑडिट के आदेश
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतक के परिवार के लिए 15 लाख के मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही, घायलों के इलाज का पूरा खर्च MMRDA द्वारा वहन किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए, शिंदे ने MMRDA की सभी चल रही परियोजनाओं के स्ट्रक्चरल और सेफ्टी ऑडिट के आदेश दिए हैं।, उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा बहाल करने के लिए पूरी मेट्रो लाइन की सुरक्षा जांच अनिवार्य है।
