- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mira Bhayandar Bjp Councillor Physical Abuse Case Counter Fir Blackmail Allegation
भाजपा पार्षद जंगम पर दुष्कर्म का आरोप, पार्षद ने भी दर्ज कराई ब्लैकमेलिंग की एफआईआर
BJP Councillor Case: मीरा-भाईंदर में भाजपा पार्षद लक्ष्मण जंगम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है, जबकि पार्षद ने भी महिला पर ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Mira Bhayandar Physical abuse (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Bhayandar Physical Abuse Case: मीरा- भाईंदर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मीरारोड पुलिस ने 40 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर भाजपा के स्थानीय पार्षद लक्ष्मण गणपत जंगम (60) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि जंगम ने शादी का झांसा देकर पिछले 04 वर्षों में कई बार महिला का शारीरिक शोषण किया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मेघना बोराडे के अनुसार, दर्ज एफआईआर में महिला ने बताया कि जुलाई 2022 से आरोपी ने उसे काम के बहाने अपने कार्यालय बुलाया और शादी का वादा कर उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि बाद में आरोपी उसे विभिन्न रिसॉर्ट और लॉज में ले जाकर लगातार शोषण करता रहा। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसने विरोध किया तो पार्षद ने उसे धमकाया और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पुलिस ने पार्षद जंगम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।
एफआईआर दर्ज
हालांकि, पार्षद लक्ष्मण जंगम ने नवघर पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ पलटवार करते हुए एफआईआर दर्ज कराई। जंगम का दावा है कि वह महिला को पिछले 04 वर्षों से जानते हैं, लेकिन 2026 की शुरुआत से वह उन्हें ब्लैकमेल करने लगी थी। पार्षद के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर अंतरंग फोटो और वीडियो के जरिए उन्हें धमकाया और एक 3-बीएचके फ्लैट, व्यावसायिक दुकान तथा लग्जरी कार की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
रेलवे की बड़ी लापरवाही, पार्किंग ठेकेदारों के भरोसे यात्रियों की जान? 7 महीने बाद भी ठाणे-घाटकोपर में EMR बंद
महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आग; लू की चपेट में आने से 6 की मौत, विदर्भ में 350 से ज्यादा बीमार
मुंबई पर मंडराया जल संकट: 15 मई से पूरे महानगर में 10% पानी की कटौती लागू
ये भी पढ़े: नॉट रिचेबल AIMIM पार्षद सहर शेख आई सामने, फर्जी दस्तावेज के आरोपों पर दिखा करारा जवाब, देखें VIDEO
झूठा दुष्कर्म का मामला दर्ज: जंगम
जंगम का कहना है कि इन मांगों को ठुकराने के बाद ही उनके खिलाफ झूठा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। नवघर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के अनुसार महिला के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में बीएनएस की धारा 308(3) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर की समानांतर जांच कर रही है।
Mira bhayandar bjp councillor physical abuse case counter fir blackmail allegation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM













