-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Illegal Banners In Bhiwandi No Action On Posters Loss Of Crores To The Municipal Corporation
भिवंडी में अवैध बैनर, पोस्टर की भरमार, महानगरपालिका को हो रहा करोड़ों का नुकसान
- Written By: प्रभाकर दुबे

भिवंडी: भिवंडी में अवैध रूप लगे हुए बैनर, पोस्टर के कारण हाईकोर्ट के निर्देशों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन हो रहा है। समूचे शहर में अवैध बैनर, पोस्टरों के लगे होने की वजह से भिवंडी महानगरपालिका (Bhiwandi Municipal Corporation) का करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। नागरिकों की शिकायत के बाद भी महानगरपालिका प्रशासन अवैध बैनर, पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। शहर के कुछ नागरिक अवैध बैनर, पोस्टरों के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में जुटे हैं।
गौरतलब है कि भिवंडी महानगरपालिका अवैध बैनर, पोस्टर को लेकर हाईकोर्ट के जारी दिशा-निर्देशों का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन कर रही है। समूचे भिवंडी शहर में दीवारों, फ्लाईओवर के पिलरों, इलेक्ट्रिक खंभों सहित तमाम सार्वजनिक स्थलों पर राजनीतिक दलों द्वारा महानगरपालिका द्वारा बगैर मंजूरी के अवैध बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं। अवैध बैनर, पोस्टर से समूचा भिवंडी शहर पटा पड़ा है। मार्ग पर चलने वाले दुपहिया बाइक सवार बैनरों पर लगी फोटो देखने के चक्कर में हादसे का शिकार भी हो रहे हैं।
नहीं हो रही कोई कार्रवाई
अवैध बैनर, पोस्टर की वजह से समूचा शहर गंदा हो गया है। हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के बाद भी महानगरपालिका प्रशासन अवैध बैनर, पोस्टरों पर कोई कार्रवाई नहीं करती जिससे अवैध बैनर, पोस्टर लगाने वालों के हौसले बुलंदी पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bhiwandi Building Collapse: रात में चल रहा था मौत का खेल, भिवंडी की कोहिनूर इमारत ढही, 10 लोगों की मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसे पर CM फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने जताया शोक, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश
रात में चल रही थी उस खतरनाक घोषित इमारत की मरम्मत, सोता रहा प्रशासन! भिवंडी बिल्डिंग हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 9 शव बरामद, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मनचाही जगहों पर लगा रहे बैनर, पोस्टर
सूत्रों की मानें तो महानगरपालिका परवाना विभाग की लापरवाही की वजह से महानगरपालिका का प्रतिवर्ष करोड़ों का नुकसान हो रहा है। महानगरपालिका की बगैर मंजूरी बैनर, पोस्टर लगाने में लिप्त लोग महानगरपालिका परवाना विभाग के अधिकारियों को कुछ ले-देकर मनचाही जगहों पर बैनर, पोस्टर लगा रहे हैं। जागरूक नागरिकों की शिकायत के बाद भी रिश्वतखोर महानगरपालिका कर्मी बैनर, पोस्टर को हटाने के लिए बहानेबाजी करते दिखाई पड़ते हैं। भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से महानगरपालिका के करोड़ों रुपए का नुकसान अवैध बैनर, पोस्टरों की भेंट चढ़ा रहा है। नागरिकों का आरोप है कि भिवंडी शहर में एक भी दीवाल, बिजली पोल, फ्लाईओवर पिलर नहीं होगा जहां अवैध रूप से बैनर, पोस्टर चिपकाए नहीं गए हो। हैरतअंगेज है कि राजनीतिक दलों को फ्री में प्रसिद्धि मिल रही है बावजूद मनपा का करोड़ों रुपया डूब रहा है।
स्थानीय लोग कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में
अवैध बैनर, पोस्टर को लेकर स्थानीय नागरिक हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए कोर्ट जाने की तैयारी में है। नागरिकों का कहना है कि अगर महानगरपालिका प्रशासन अवैध बैनर, पोस्टरों के लगाने वालों पर कार्रवाई नहीं करती तो महानगरपालिका प्रशासन के खिलाफ भी कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।
[blockquote content=”अवैध बैनर, पोस्टर को हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कार्यों में लापरवाह अधिकारी, कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे।” pic=”” name=”- विजय म्हसाल, कमिश्नर, भिवंडी महानगरपालिका “]
Illegal banners in bhiwandi no action on posters loss of crores to the municipal corporation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMदीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
Aug 09, 2026 | 11:01 PMश्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Aug 09, 2026 | 10:56 PMNoida Waterlogging: बारिश में डूबा सेक्टर-18, महिला बोली- कार नहीं नाव लेकर आना चाहिए था
Aug 09, 2026 | 10:56 PMगिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
Aug 09, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














