-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bhiwandi Kohinoor Building Collapse 10 Dead Ndrf Rescue C1 Category
Bhiwandi Building Collapse: रात में चल रहा था मौत का खेल, भिवंडी की कोहिनूर इमारत ढही, 10 लोगों की मौत
- Written By: रूपम सिंह
Bhiwandi Building Collapse: भिवंडी के नारपोली में C-1 श्रेणी की जर्जर 'कोहिनूर' इमारत ढहने से 10 की मौत। अवैध मरम्मत और पिलर तोड़े जाने के कारण हुआ हादसा, NDRF रेस्क्यू में जुटी।

भिवंडी की कोहिनूर इमारत ढही (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bhiwandi Kohinoor Building Collapse Narpoli Gangaramwadi: शहर में आधी रात को नारपोली स्थित गंगारामवाड़ी इलाके में 4 मंजिला कोहिनूर इमारत ढहने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में कुछ और नागरिकों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, अग्निशमन दल तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर बचाव कार्य जारी है।
संबंधित कोहिनूर इमारत को मनपा ने पहले ही खतरनाक घोषित कर रखा था। इमारत के एक विंग के ग्राउंड फ्लोर पर खंभों की मरम्मत का काम चल रहा था। शाम करीब 7 बजे से इमारत में दरारें आने और उसके झुकने की बात सामने आने के बाद रात 8 बजे के आसपास प्रशासन ने इमारत को खाली करा लिया था।
इमारत से कर-कर… कट-कट की आवाज आने लगी थी
बालाजी नगर स्थित गंगाराम वाड़ी 4 मंजिला बिल्डिंग भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका द्वारा पहले से ही ‘अति खतरनाक’ घोषित की जा चुकी थी। बावजूद रहिवासियों को वहां से हटाने की बजाय उसकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। मनपा प्रशासन की कार्रवाई की डर से रात में उस जर्जर इमारत का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात 11 से 11.30 बजे के बीच बी-विंग का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। इमारत में कुल 48 कमरे थे। ग्राउंड फ्लोर पर काम चल रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
घरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर केंद्र का शिकंजा, दोषी गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
नागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक
नागपुर के कलमना मार्केट यार्ड में सड़ रहे कचरे पर महापौर नीता ठाकरे नाराज, दिए सख्त निर्देश
अचानक रात 8 से 9 बजे के बीच इमारत से कर-कर… कट-कट की आवाज आने लगी थी। कई परिवारों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बाहर निकाला भी गया, लेकिन कुछ लोग सामान निकालने और कुछ मजदूर मरम्मत में ही लगे थे, तभी यह हादसा हो गया।
मरम्मत के समय तोड़े गए थे कुछ पिलर, संरचना कमजोर
बताया जा रहा है कि मरम्मत के दौरान कुछ पिलर तोड़े गए थे, जिससे पूरी संरचना कमजोर हो गई। भिवंडी मनपा ने इमारत को ‘सी-कैटेगरी’ खतरनाक घोषित कर नोटिस भी दिए थे। कुछ परिवारों ने इमारत खाली भी किया था, जबकि बिजली पानी न काटे जाने एवं अन्य मज़बूरियों के चलते कई परिवार इमारत में राह भी रहे थे। मलबे से एक पुरुष, महिला और एक लड़के सहित 3 लोगों को जिंदा निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मनपा आयुक्त छुट्टी पर नहीं दिया था किसी को चार्ज
भिवंडी मनपा के आयुक्त अनमोल सागर 2 दिनों से छुट्टी पर हैं। उन्होने अपना चार्ज भी किसी अन्य अधिकारी को नहीं दिया। बीजेपी विधायक महेश चौघुले ने कहा कि इमारत काफी पुरानी और जर्जर थी। मनपा प्रशासन सोया हुआ था। इमारत खाली नहीं कराई। लोग रात में मरम्मत करवा रहे थे। उन्होंने मांग की कि लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब इमारत को पहले ही धोखादायक घोषित किया गया था, तो मरम्मत की अनुमति किसने दी? मनपा की लापरवाही के कारण एक बार फिर गरीब परिवारों और मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
यह भी पढ़ें:- देहू नगर पंचायत के कचरा प्रबंधन प्रोजेक्ट को मिली 2 हेक्टेयर जमीन, पुणे कलेक्टर जितेंद्र ने किया भूमि हस्तांतर
भिवंडी : अब तक 10 शव बरामद
एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने रातभर चलाए गए रेस्क्यू में अब तक 10 शव बरामद किए हैं। मृतकों में शमीम शेख (32), रणजीत सिंह (45), राधेश्याम, मिराज रसूल शेख 34 वर्ष, संतोष कुमार पांडे 42 वर्ष, शमीम अंसारी 30 वर्ष, राकेश पासवान, मुकेश पासवान और अशोक पासवान शामिल हैं।
हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें आईजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम अभय कुमार (24) दीपक कुमार यादव (25), संगीता प्रजापति (36) वर्ष है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने और घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाने की घोषणा की है।
सी टाइप इमारतों से निकाले जाएंगे निवासी
वहीं मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह इमारत पहले से ही सी-1 श्रेणी की घोषित थी और इसे खाली कराने के आदेश दिए गए थे। कई परिवार इमारत छोड़ चुके थे, बावजूद मरम्मत का काम जारी था।
क्या होती है सी-1 श्रेणी की इमारत ?
सी-1 (कैटेगरी सी-1) ऐसी इमारतों को कहा जाता है, जो संरचनात्मक रूप से अत्यंत खतरनाक और रहने योग्य नहीं मानी जाती है। स्ट्रक्चरल ऑडिट में इनके कभी भी गिरने का खतरा बताया जाता है। ऐसे भवनों को तत्काल खाली कराना और जरूरत पड़ने पर उन्हें गिराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। एमएमआर में इस वर्ष मानसून से पहले 18,000 से अधिक जर्जर या असुरक्षित इमारतों की पहचान की गई है। लगभग 827 इमारतें ‘अत्यंत खतरनाक’ श्रेणी में है, मनपा क्षेत्र में 174 इमारतें सी-1 श्रेणी में सूचीबद्ध की गई हैं।
Bhiwandi kohinoor building collapse 10 dead ndrf rescue c1 category
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
Aug 07, 2026 | 04:56 PMना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे… PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल, तो अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज
Aug 07, 2026 | 04:50 PMघरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर केंद्र का शिकंजा, दोषी गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
Aug 07, 2026 | 04:49 PMसुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की लड़ाई के बीच PM मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात
Aug 07, 2026 | 04:46 PM51वें जन्मदिन पर महेश बाबू का मेगा सेलिब्रेशन, ‘वाराणसी’ के मेकर्स कर सकते हैं बड़ा ऐलान
Aug 07, 2026 | 04:44 PMखंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026 | 04:41 PMतलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
Aug 07, 2026 | 04:38 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM












