- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Huge Enthusiasm Among The Children Due To The Result Of Class 10th
दसवीं का परीक्षा परिणाम से बच्चों में भारी उत्साह
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी : माध्यमिक शिक्षा परिषद (Council of Secondary Education) द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा परिणाम (Exam Result) आते ही बच्चों में भारी उत्साह दिखाई पड़ा। दोपहर 1 बजे परीक्षा परिणाम आना शुरू हुआ तो मोबाइल सहित साइबर कैफे में परिणाम देखने के लिए छात्र-छात्राओं बच्चों ने जद्दोजहद शुरू कर दी। परिणाम मोबाइल स्क्रीन पर आते ही उत्तीर्ण बच्चों के चेहरे खिल गए और अपेक्षित अंक न मिलने अथवा असफल होने पर बच्चों के चेहरे लटके दिखाई पड़े। परीक्षा परिणाम में बेहतर अंको से सफल हुए बच्चे अपने दोस्तों, शुभचिंतकों को मिठाई खिलाते दिखाई पड़े।
गौरतलब हो कि भिवंडी में दोपहर 1 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद का रिजल्ट ऑनलाइन दिखना शुरू हुआ। मोबाइल सहित ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए बच्चे लालायित हो गए। भिवंडी में महानगरपालिका द्वारा संचालित 11 माध्यमिक शालाओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा और तेलुगू शिक्षण संस्था द्वारा संचालित पीएम इंग्लिश हाईस्कूल, बीटी तेलगु इंग्लिश हाईस्कूल सहित विकास लिओ इंग्लिश हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसी प्रकार रईस हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 95.93%, उर्दू मीडियम रईस हाईस्कूल का 98.4%, विवेकानंद इंग्लिश हाईस्कूल 97%,नवभारत इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल 96.14% औ अल्हमद इंग्लिश हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत हासिल हुआ। कोरोना काल के उपरांत शिक्षा मंत्रालय द्वारा निर्देशित सेंटरों पर परीक्षा ली गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Water Cut: भिवंडी में 8 अप्रैल से 24 घंटे की जल कटौती, शटडाउन की वजह से इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
DDA माली रिजल्ट 2026 घोषित: 282 पदों के लिए मेरिट लिस्ट जारी, वेबसाइट पर देखें अपना परिणाम
Goa Board 12वीं रिजल्ट 2026 आज शाम 5 बजे होगा जारी, gbshse.in पर ऐसे देखें अपनी मार्कशीट
भिवंडी के फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी
महानगरपालिका कमिश्नर ने किया अभिनंदन
भिवंडी महानगरपालिका द्वारा संचालित 11 माध्यमिक विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 100% रहा। परिणाम आने पर महानगरपालिका कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल, उपायुक्त प्रीति खाड़े, महानगरपालिका शिक्षण मंडल प्रशासनिक अधिकारी अनुराधा बाबर आदि ने सफल बच्चों का अभिनंदन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Huge enthusiasm among the children due to the result of class 10th
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?
May 27, 2026 | 05:41 PMIPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट
May 27, 2026 | 05:37 PMअब फ्लाइट में नहीं रुकेगा इंटरनेट, American Airlines ला रही Starlink Wi-Fi, हवा में भी चलेगी Video Call
May 27, 2026 | 05:37 PMNautapa Plants: नौतपा के दिनों में घर ले आएं ये 5 खास पौधे, चमक उठी किस्मत
May 27, 2026 | 05:37 PMबकरीद से पहले कोपरगांव में अवैध बूचड़खानों पर बुलडोजर कार्रवाई, 200 किलो बीफ जब्त
May 27, 2026 | 05:37 PMपुणे में दर्दनाक हादसा! जनगणना ड्यूटी पर जा रही महिला शिक्षिका को डंपर ने कुचला, शिक्षकों में भारी आक्रोश
May 27, 2026 | 05:29 PMभाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की देवर की हत्या, दहिसर का दिल दहला देने वाला मामला
May 27, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














