-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Fir Lodged Against Unknown Persons 6 Minor Children Missing In 24 Hours
Thane Crime: अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 24 घंटे में 6 नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी
- Written By: आंचल लोखंडे
Thane Police: मुंबई महिलाओं और बच्चों केलिए सुरक्षित माना जाता है। मगर पिछले 24 घंटों में 12 से 17 वर्ष की आयु के छह नाबालिग बच्चों के लापता होने की खबरों ने चिंता बढ़ा दी है।

अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Thane News: मुंबई महिलाओं और बच्चों केलिए सुरक्षित माना जाता है। मगर पिछले 24 घंटों में 12 से 17 वर्ष की आयु के छह नाबालिग बच्चों (तीन लड़कियां और तीन लड़के) के लापता होने की खबरों ने चिंता बढ़ा दी है। शिवाजी नगर, जुहू, मलाड, कुरार, और घाटकोपर पुलिस ने अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर किडनैपिंग के संदेह में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज कर त्वरित जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक किसी भी अभिभावक को फिरौती की मांग वाला कोई कॉल नहीं आया है।
पुलिस सभी बच्चों की तस्वीरों के साथ शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशनों, बस डिपो, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चला रही है। ये मामले अत्यंत संवेदनशील होने के कारण पुलिस पूरे समर्पण और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि कुछ मामलों में प्रेम प्रसंग की संभावना भी हो सकती है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस स्टेशनों में मिसिंग स्क्वाड
बता दें कि मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त राकेश मारिया के कार्यकाल से 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिग लड़के-लड़कियों की गुमशुदगी के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यदि कोई नाबालिग लड़की किसी लड़के के साथ चली जाती है, तो भी संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इन मामलों से निपटने के लिए मुंबई के सभी पुलिस स्टेशनों में विशेष ‘मिसिंग स्क्वाड’ का गठन किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, कोल्हापुर से शव कार में लेकर भिवंडी पहुंचा आरोपी गिरफ्तार
Drugs Seizure: ठाणे में 3.04 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, ऑटो से सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार
ठाणे में बन रहा 900 बेड का हाईटेक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, एयर एम्बुलेंस से लेकर मुफ्त इलाज तक, जानें खूबियां
ये भी पढ़े: Gondia News: 16 से गोंदिया-इंदौर विमान सेवा, सांसद प्रफुल पटेल ने किया प्रयास
मामलों का विवरण
- शिवाजी नगरः एक 55 वर्षीय पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी अपनी बहन को खाना देने दोपहर 12 बजे चेंबूर के शताब्दी
- अस्पताल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
- शिवाजी नगरः एक 14 वर्षीय लड़का अरबी क्लास से घर लौटने के बाद शाम 4 बजे बाथरूम जाने के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं आया। इसकी शिकायत 35 वर्षीय मां ने दर्ज कराई।
- जुहूः एक 50 वर्षीय पिता ने बताया कि वे और उनकी पत्नी काम पर गए थे। उनकी 17 वर्षीय बेटी अपने छोटे भाई को घर में बंद कर बाहर से ताला लगाकर कहीं चली गई।
- मालाडः एक 40 वर्षीय पिता ने शिकायत की कि उनका 13 वर्षीय बेटा, जब वे और उनकी पत्नी टिफिन डिलीवरी के लिए गए थे, बिना बताए घर से चला गया।
- घाटकोपरः एक 40 वर्षीय पिता के अनुसार, उनकी 16 वर्षीय बेटी सार्वजनिक शौचालय में नहाने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
- कुरार विलेजः मालाड के एक 45वर्षीय पिता ने बताया कि उनका 12 वर्षीय बेटा रात 8 बजे गणेश उत्सव देखने गया था, लेकिन वापस नहीं आया।
Fir lodged against unknown persons 6 minor children missing in 24 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ डिग्री ही नहीं, कौशल और रोजगार भी जरूरी… नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में मंत्री आशीष शेलार का बड़ा संदेश
Jul 29, 2026 | 06:02 PMसावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
Jul 29, 2026 | 05:59 PM42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
Jul 29, 2026 | 05:59 PMWhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Jul 29, 2026 | 05:56 PMजनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMकंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Jul 29, 2026 | 05:38 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














