ठाणे में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

Commercial LPG Cylinder की कमी से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं। होटल एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि जल्द सप्लाई नहीं सुधरी तो कई होटल बंद करने पड़ सकते हैं।
Hotel Industry
ठाणे होटल्स गैस सप्लाई प्रॉब्लम (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Thane Commercial LPG Cylinder Shortage: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी से होटलों, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसायों पर गंभीर असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को अधिकांश होटलों के मेन्यू से इडली, डोसा, उतप्पा, पूरी, चायनीज जैसे खाद्य पदार्थ गायब हो गए।

होटल व्यवसायियों का कहना है कि यदि कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा तो अगले दो या चार दिनों में एक हजार से अधिक होटल, रेस्टोरेंट व स्ट्रीट फूड स्टॉल बंद हो जाएंगे।

गैस सिलेंडर की कमी का इफेक्ट कैटरिंग व्यवसाय पर पड़ रहा है। शादी विवाह जैसे कुछ कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का भी विचार शुरू हो गया है। तो कुछ मैरेज हाल में लकड़ी व कोयले के भट्ठी पर खाना बनाने की योजना तैयार की जा रही है।

ठाणे जिले में बड़े पैमाने पर हो रही गैस के सिलेंडर की कालाबाजारी

  • होटल एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि ठाणे जिले में गैस सिलेंडर की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी हो रही है। शिकायते आ रही है कि कुछ जगहों पर कमर्शियल सिलेंडर बहुत ज्यादा रेट पर बेचे जा रहे हैं। एसोसिएशन ने दावा किया है कि इससे बनावटी कमी पैदा हो गई है।
  • एसोसिएशन की तरफ से मांग की गयी है कि प्रशासन तुरंत दखल देकर गैस सप्लाई को ठीक करें और ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन ले। नहीं तो, हालात गंभीर हो सकते हैं । गैस की वजह से रविवार तक ठाणे के कई होटल बंद करने पड़ सकते हैं।

इलेक्ट्रिक ग्रिल और इंडक्शन कुकर की मांग में जोरदार उछाल

  • एलपीजी की संभावित कमी को देखते हुए खाना पकाने के दूसरे तरीकों की मांग बढ़ रही है। लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक ग्रिल, इंडक्शन कुकर की तरफ तेजी से बढ़ा है। इसकी वजह से बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अचानक इंडक्शन स्टोव की कमी हो गई है। अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट और स्वैगी जैसी साइटों पर सर्च करने पर कई मॉडल या तो स्टॉक में नहीं दिख रहे हैं या उन पर 'अभी उपलब्ध नहीं' का लेबल लगा है।
  • मांग में यह उछाल एलपीजी की सप्लाई में रुकावट के डर से लगता है, जिससे लोग तेजी से इलेक्ट्रिक कुकिंग ऑप्शन की ओर बढ़ रहे हैं।
  • इंडक्शन कुकटॉप, जो अपनी एफिशिएसी और सुविधा के लिए जाने जाते हैं, कई शहरी किचन में गैस स्टोव की जगह ले रहे हैं। बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन स्टोव ' अभी उपलब्ध नहीं' है।
  • ठाणे शहर के एक विक्रेता ने बताया कि जब से गैस की कमी का डर पैदा हुआ है, लोग इंडक्शन की तरफ रुख कर रहे हैं। हमने अब तक लगभग 50 से 6000 इंडक्शन ग्रिल बेचे हैं। डिमांड इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी स्टॉक खत्म हो जाता है। इसलिए, हमें अर्जेंट नया स्टॉक ऑर्डर करना पड़ता है।

नियमित रूप से नहीं हो रही गैस की सप्लाई

  • ठाणे होटल एसोसिएशन की तरफ से कहा गया है ठाणे में 800 से अधिक छोटे-बड़े होटल, रेस्टोरेंट हैं। उनकी शिकायत है कि ठाणे शहर में नियमित रूप से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं की जा रही है।
  • होटल व्यवसाय मुख्य रूप से 19.5 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर चलता है। ठाणे शहर के बड़े होटलों में हर दिन सैकड़ों ग्राहकों के लिए खाना बनाया जाता है, इसलिए बड़ी मात्रा में गैस की आवश्यकता होती है।
  • गैस की सप्लाई ठप होने से कई होटलों में केवल कुछ दिनों के लिए ही स्टॉक बचा है।
  • ठाणे होटल एसोसिएशन की तरफ से कहा गया है ठाणे में 800 से अधिक छोटे-बड़े होटल, रेस्टोरेंट हैं। उनकी शिकायत है कि ठाणे शहर में नियमित रूप से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं की जा रही है।

हॉल संचालकों को भी करना पड़ेगा समस्या का सामना

गैस सप्लाई की कमी के कारण होटल रेस्टोरेंट के साथ मैरेज हॉल के कारोबारी भी परेशान है। ठाणे के एक बैकेट हाल में कैटरिंग का काम करने वाले कारोबारी ने बताया कि 'हमें 200 लोगों तक के शादी समारोहों के लिए आर्डर मिले हैं।

अभी तीन से चार दिन के लिए गैस उपलब्ध है, लेकिन, उसके बाद होने वाले शादी समारोह के लिए हमारे पास इलेक्ट्रिक ग्रिल या चूल्हे पर खाना बनाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। ठाणे के टिप टॉप प्लाजा में आगामी 15 दिनों के लिए इस हॉल में 40 शादियों के साथ-साथ सगाई और बर्थडे पार्टी जैसे छोटे कार्यक्रमों की भी बुकिंग है। लेकिन आने वाले दिनों में इस हॉल के संचालकों को भी गैस की कमी की समस्या का सामना करना पड़ेगा।

बताया गया कि उनके पास सिर्फ तीन से चार दिन के लिए गैस की सप्लाई है। इसके विकल्प के तौर पर उन्होंने पारंपरिक तरीके से चूल्हे पर खाना बनाने का भी फैसला किया है। लेकिन, क्या हम संबंधित व्यक्ति से बात करके बड़े ऑर्डर, यानी पांच सौ से सात सौ या 1 हजार लोगों के लिए, टाल सकते हैं? या हम लोगों की संख्या कम कर सकते हैं? हम इस पर फिर से सोच रहे है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com