-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Fir Lodged Against Electricity Thieves In Thane
ठाणे में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई, 46 लाख रुपए की बिजली चोरी के आरोप में 122 लोगों पर FIR दर्ज
- Written By: आकाश मसने
ठाणे में महावितरण का बिजली चोरों के खिलाफ व्यापक अभियान लगातार जारी है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं जो उपभोक्ता बिजली चाेरी का भुगतान करने से बच रहे है उप पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामले भी दर्ज किए जा रहे है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
ठाणे: ठाणे में महावितरण का बिजली चोरों के खिलाफ व्यापक अभियान लगातार जारी है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं जो उपभोक्ता बिजली चाेरी का भुगतान करने से बच रहे है उप पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामले भी दर्ज किए जा रहे है।
महावितरण के टिटवाला उपविभाग में बिजली चोरों के खिलाफ व्यापक अभियान लगातार जारी है। बीते जुलाई माह में उपमंडल के मांडा, गोवेली, कोन व खड़वली शाखा कार्यालयों के माध्यम से छापेमारी कर 122 लोगों से 46 लाख रुपए की बिजली चोरी का खुलासा हुआ था। कार्रवाई के बाद समय पर बिजली चोरी का भुगतान करने से बचने वाले 122 लोगों के खिलाफ मुरबाड पुलिस स्टेशन में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढे़ं:- सीएम एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट मीटिंग में लिए कई बड़े निर्णय, जानिए किन फैसलों का आप पर होगा सीधा असर
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधानसभा में स्मार्ट मीटर पर हंगामा, विपक्ष ने बढ़े बिजली बिल और जबरन मीटर लगाने का मुद्दा उठाया
महावितरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधीक्षक अभियंताओं का हुआ तबादला, प्रशासनिक कारणों से जारी हुआ आदेश
MSEDCL Negligence: साहब की एसी और किसान की बेबसी, महावितरण की लापरवाही ने खेतों को बनाया शमशान
नागपुर में बिजली की रफ्तार! महावितरण ने 1 साल में बांटे 66,000 से अधिक कनेक्शन, ‘ईज ऑफ लिविंग’ का दिखा असर
उक्त कार्रवाई महावितरण कल्याण परिमंडल के मुख्य अभियंता चंद्रमणि मिश्रा और कल्याण मंडल के अधीक्षण अभियंता दिलीप भोले के मार्गदर्शन में की गई। जुलाई माह में मांडा-टिटवाला शाखा क्षेत्र के अंतर्गत 54 व्यक्तियों को 17 लाख रुपए, कोनगांव शाखा क्षेत्र के 29 व्यक्तियों को 16 लाख 46 हजार रुपए, गोवेली शाखा कार्यालय के अंतर्गत 24 व्यक्तियों को 9 लाख 51 हजार रुपए तथा खडवली शाखा क्षेत्र के 15 व्यक्तियों को 3 लाख 61 हजार रुपए की बिजली चोरी का पता चला।
नोटिस जारी किया गया था
इन सभी को बिजली चोरी का भुगतान करने और समझौता राशि का भुगतान करने के संबंध में नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन निर्धारित अवधि के भीतर उक्त राशि का भुगतान करने से बचने के कारण इन सभी के खिलाफ मुरबाड पुलिस स्टेशन में बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है। उप कार्यकारी अभियंता गणेश पवार के नेतृत्व में सहायक अभियंता तुकाराम घोडविंडे, धनंजय पाटिल और अभिषेक कुमार तथा कनिष्ठ अभियंता अलंकार म्हात्रे और सचिन पवार की टीम ने यह काम किया।
यह भी पढे़ं:- नाबालिग लड़की से 5 महीने तक किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की देता था धमकी
Fir lodged against electricity thieves in thane
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
Jul 14, 2026 | 04:56 AMAaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 14, 2026 | 12:10 AMदतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
Jul 13, 2026 | 11:51 PMरात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMमानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Jul 13, 2026 | 11:14 PMदरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
Jul 13, 2026 | 11:11 PMछतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
Jul 13, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM














