नाबालिग लड़की से 5 महीने तक किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

जलगांव में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की के साथ जान-पहचान बढ़ाकर उसे फोन करके बुलाया और दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाया। जिसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 महीने तक कई बार नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
Raped a minor girl for 5 months
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

जलगांव: जलगांव में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की के साथ जान-पहचान बढ़ाकर उसे फोन करके बुलाया और दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाया। जिसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 महीने तक कई बार नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना से तंग आकर लड़की ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।

जलगांव के एक इलाके में 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। इस घटना के संबंध में एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी दी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलगांव शहर के एक इलाके में 15 साल की एक नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ रहती है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मार्च से जुलाई 2024 के बीच आरोपी स्नेह किशोर लाठीग्रा उर्फ किशन सोनी (20) ने लड़की को फोन करके बुलाया और उसके साथ यौन संबंध बना कर मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी किशन सोनी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की के साथ मेहरुण तालाब के पास ट्रैक पर कई बार दुष्कर्म किया।

माता-पिता ने की शिकायत

इस हालत से तंग आकर पीड़ित लड़की ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पीड़ित लड़की और उसके माता-पिता ने एमआईडीसी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी स्नेह किशोर लाठीग्रा उर्फ किशन सोनी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच महिला सहायक पुलिस निरीक्षक माधुरी बोरसे कर रही हैं।

मामला दर्ज किया

पुलिस ने कहा की पीड़िता के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया की पीड़ित नाबालिग लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com