महावितरण की अपील: सूर्यघर योजना से संभाजीनगर-जालना में बिजली बिल शून्य के करीब, ज्यादा लोग उठाएं लाभ

Sambhajinagar Suryaghar Scheme: सूर्यघर योजना से संभाजीनगर परिमंडल में 38 हजार उपभोक्ता सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बने हैं। 133 मेगावाट उत्पादन से बिजली बिल लगभग शून्य हो रहा है।
Mahavitaran appeals: With Suryaghar Yojana, electricity bills in Sambhajinagar-Jalna are close to zero, and more people should take advantage
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

Sambhajinagar Free Electricity: छत्रपति संभाजीनगर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत महावितरण के छत्रपति संभाजीनगर परिमंडल में 38 हजार से अधिक उपभोक्ता बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बन चुके हैं।

घरों की छत पर लगाए गए सौर ऊर्जा संयंत्रों से कुल 133 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी वाली इस योजना के माध्यम से उपभोक्ता अपना बिजली बिल लगभग शून्य कर सकते हैं।

महावितरण ने अधिक से अधिक नागरिकों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की है। केंद्र सरकार ने 13 फरवरी 2024 को इस योजना की शुरुआत की थी, इसके तहत 1 से 3 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर सिस्टम से हर महीने लगभग 120 से 360 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त की जा सकती है।

ग्राहकों को सौर यूनिट लगाने के लिए विभिन्न बैंकों से रियायती दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 10 किलोवाट तक के आवेदन को स्वचालित मंजूरी दी जा रही है व सोलर नेट मीटर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

पंजीकरण के बाद उपभोक्ता अपनी पसंद के विक्रेता का चयन कर सकते हैं। सौर संयंत्र से उत्पादित बिजली का उपयोग घर में किया जा सकता है, अतिरिक्त बिजली महावितरण की ओर से खरीदी जाती है व उसकी राशि बिजली बिल में समायोजित की जाती है। छत्रपति संभाजीनगर व जालना जिले के नागरिकों से योजना का लाभ लेने की अपील परिमंडल के मुख्य अभियंता पवनकुमार कछोट ने की है।

25 साल तक 'नो टेंशन'

यह सौर परियोजना लगभग 25 वर्षों तक लाभ देती है, 300 यूनिट तक मासिक खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह बेहद लाभकारी है। हाउसिंग सोसाइटी एवं आवासीय संकुलों के लिए 500 किलोवाट तक प्रति किलोवाट 18 हजार, अधिकतम 90 लाख रुपये तक अनुदान का प्रावधान है। 1 किलोवाट पर 30,000, 2 किलोवाट पर 60,000 व 3 किलोवाट या अधिक पर अधिकतम 78,000 रुपये।

कहां कितने लाभार्थी, कितनी बिजली उत्पादन

क्रमांक परिमंडल उपभोक्ता संख्या उत्पादन (मेगावाट)
1 संभाजीनगर शहर मंडल 20,153 70.88
2 संभाजीनगर ग्रामीण मंडल 10,300 35.34
3 जालना जिला 7,668 27.01
कुल 38,121 133 मेगावाट
Navbharat Live
navbharatlive.com