Thane News: हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की मुफ्त जांच एवं इलाज शिविर, शिवसेना वैद्यकीय मदद कक्ष की पहल

Free Heart Checkup Camp Thane: ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में शिवसेना वैद्यकीय मदद कक्ष की पहल पर हृदय रोग से पीड़ित 110 गरीब बच्चों की मुफ्त 2D इको जांच की गई।
Jupiter Hospital Thane camp
children heart surgery free (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jupiter Hospital Thane: शिवसेना वैद्यकीय मदद कक्ष, डॉ. श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन, जुपिटर हॉस्पिटल एवं आरोग्यदूत फाउंडेशन की संयुक्त पहल से हृदय रोग से पीड़ित गरीब बच्चों को नया जीवन मिल रहा है। पीड़ित बच्चों की मुफ्त 2D इको जांच एवं ऑपरेशन के लिए रविवार को जुपिटर हॉस्पिटल में शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 110 पीड़ित बच्चों की मुफ्त जांच की गई।

शिवसेना वैद्यकीय मदद कक्ष के प्रमुख मंगेश चिवटे ने बताया कि बचपन से जिन बच्चों के हृदय में छेद होता है और जिनके गरीब माता-पिता ऑपरेशन या इलाज कराने में असमर्थ होते हैं, ऐसे बच्चों की मदद के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के मार्गदर्शन में यह मुफ्त जांच व इलाज शिविर लगाया जाता है। अब तक राज्य भर के हजारों जरूरतमंद बच्चों को इसका लाभ मिल चुका है।

मेयर सहित कई नेता हुए शामिल

ठाणे के प्रमुख जुपिटर हॉस्पिटल में आयोजित इस हेल्थ कैंप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत, शिवसेना के मुख्य सचिव संजय मोरे, सचिव राम रेपाले, ठाणे की मेयर शर्मिला पिंपलोरकर, कल्याण-डोंबिवली की मेयर हर्षाली चौधरी, उल्हासनगर की मेयर अश्विनी निकम, ठाणे के पूर्व डिप्टी मेयर मनोज लासे, ग्रुप लीडर अरुण अशरण, नगरसेवक अनिल भोर, राजेश मोरे, विक्रांत वायचल सहित कई पदाधिकारी एवं जुपिटर हॉस्पिटल के डॉक्टर उपस्थित रहे।

बच्चों ने काटा केक

शिविर में पीड़ित बच्चों ने फरवरी माह में पड़ने वाले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और उनके पुत्र रुद्रांश श्रीकांत शिंदे का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस दौरान शिवसेना सचिव संजय मोरे और शरद कणसे का जन्मदिन भी हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के साथ मनाया गया। बच्चों को केक और उपहार वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खास खुशी दिखाई दी।

जुपिटर हॉस्पिटल में होगा मुफ्त ऑपरेशन

कैंप में नवजात से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों का मुफ्त 2D इको टेस्ट किया गया। मंगेश चिवटे ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद जिन बच्चों के दिल में छेद पाया गया है, उनकी महात्मा फुले जन आरोग्य योजना तथा विभिन्न ट्रस्टों के सहयोग से मुफ्त हार्ट सर्जरी कराने की योजना बनाई गई है। शिविर को सफल बनाने में जुपिटर हॉस्पिटल के मेडिकल एक्सपर्ट्स, हॉस्पिटल प्रशासन, मेडिकल असिस्टेंट्स और वैद्यकीय सहायकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com