- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Dahisar Mira Bhayander Double Decker Bridge Dilapidated
मीरा भाईंदर में उद्घाटन के एक साल के भीतर ही डबल-डेकर पुल जर्जर, उखड़ रहे पैच, जमा हाे रहा पानी
Thane News: दहिसर-मीरा भाईंदर मेट्रो लाइन 9 के नीचे बने डबल-डेकर पुल की हालत उद्घाटन के एक साल के भीतर ही खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं और कई जगहों पर बरसात का पानी जमा हो रहा है।
- Written By: आकाश मसने

पुल पर जगह-जगह हुए गड्ढे (फोटो नवभारत)
Mira Bhayander Double-Decker Bridge Dilapidated News: ठाणे जिले में दहिसर-मीरा भाईंदर मेट्रो लाइन 9 के नीचे बने डबल-डेकर पुल की हालत उद्घाटन के एक साल के भीतर ही खराब हो गई है। अगस्त 2024 में धूमधाम से आम जनता के यातायात के लिए खोले गए इस पुल पर अब जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं और कई जगहों पर बरसात का पानी जमा हो रहा है। इससे रोजरना यातायात करने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
मीरारोड पूर्व के प्लेज़ेंट पार्क, हाटकेश और सिल्वर पार्क जंक्शन को जोड़ने वाले इस पुल का निर्माण एमएमआरडीए ने यातायात समस्या को हल करने के लिए किया था, लेकिन उद्घाटन के एक साल भी पूरा नहीं होने पर ही पुल की सतह पर बड़े पैमाने पर गड्ढे बन गए हैं।
घटिया निर्माण का आरोप
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि काम बेहद घटिया स्तर का हुआ है। उनका कहना है कि ठेकेदार सिर्फ पैचिंग कर रहा है, लेकिन गड्ढे भरने के बाद भी दोबारा वे पैच उखड़ कर पुनः गड्ढों में तब्दील हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘बकरीद से पहले बवाल’, पूनम क्लस्टर में कुर्बानी शेड को लेकर चले लात-घूंसे, पुलिस छावनी में तब्दील मीरा रोड
Gadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
मुंबई का नया अर्बन लैंडमार्क बनेगा Byculla Cable Stayed Bridge, 40 स्टे केबल्स का काम पूरा
छत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
स्थानीय निवासी अधिवक्ता कृष्णा गुप्ता ने एमएमआरडीए में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। गुप्ता का कहना है कि बारिश के दौरान पुल पर पानी जमा हो जाता है, क्योंकि बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था ही ठीक से नहीं बनाई गई है। इससे वाहन चालकों को जोखिम उठाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:- विकास की राह देख रहा गोंदिया का आदिवासी गांव, मुशानझोरवा में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
एमएमआरडीए की सफाई
एमएमआरडीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने माना है कि पिछले एक साल में पुल पर गड्ढे पड़े हैं और पानी भी जमा हो रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, मानसून के दौरान अस्थायी पैचिंग का काम शुरू कर दिया गया है और बरसात खत्म होने के बाद स्थायी मरम्मत की जाएगी। साथ ही, एक स्वतंत्र सलाहकार को पुल का निरीक्षण करने के लिए नियुक्त किया जाएगा। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी उच्च स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।
जनता की नाराजगी
स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए इस पुल की हालत इतनी जल्दी क्यों बिगड़ी। उनका कहना है कि यह न केवल जनता के पैसों की बर्बादी है बल्कि उनकी सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है।
Dahisar mira bhayander double decker bridge dilapidated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नौरादेही से पहले गुजरात जाएंगे 4 चीते, कूनो नेशनल पार्क की जगह अब बन्नी ग्रासलैंड बनेगा नया ठिकाना
May 26, 2026 | 12:34 PMProtein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
May 26, 2026 | 12:32 PMबिजनौर में बाइक से 1 लाख रुपये लेकर भागा कुत्ता! CCTV वीडियो देख लोग रह गए हैरान
May 26, 2026 | 12:29 PM‘बकरीद से पहले बवाल’, पूनम क्लस्टर में कुर्बानी शेड को लेकर चले लात-घूंसे, पुलिस छावनी में तब्दील मीरा रोड
May 26, 2026 | 12:22 PMDrishyam 3 BO Day 5: Mohanlal की दृश्यम-3 ने मचाया बवाल…5वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, टॉप 5 में हुई शामिल
May 26, 2026 | 12:15 PMIndia Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा
May 26, 2026 | 12:10 PMGadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
May 26, 2026 | 12:08 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM












