- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bhiwandi Civic Election Bjp Ticket Row
Maharashtra: तेलुगू समाज की नाराजगी, भिवंडी मनपा चुनाव में भाजपा को झटका!
- Written By: अपूर्वा नायक
Thane News: भिवंडी मनपा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष उभर आया है। उत्तर भारतीय और तेलुगू समाज ने संख्याबल के बावजूद उपेक्षा का आरोप लगाया है।

भिवंडी मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Bhiwandi News In Hindi: मनपा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा शिवसेना की महायुति होने को लेकर अटकलें तेज हैं।
भाजपा से मनपा टिकट की चाह रखने वाले दर्जन भर उत्तर भारतीय सहित तेलुगू समाज के दमदार दावेदारों ने भाजपा विधायक महेश चौगुले को साक्षात्कार देकर समाज के संख्या बल के आधार पर टिकट की दावेदारी पेश की है।
उत्तर भारतीय, तेलुगू समाज के अधिसंख्यक लोगों में से भाजपा किस प्रत्याशी को टिकट देगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। टिकट कटने से तेलुगू समाज में नाराजगी गौरतलब हो कि आगामी भिवंडी मनपा चुनाव में भाजपा विधायक महेश चौगुले द्वारा अखिल पदाशाली तेलुगू समाज के कुछ पूर्व नगरसेवकों के टिकट काटकर अन्य प्रत्याशियों को दिए जाने की चर्चा से तेलुगू समाज में नाराजगी फैली है।
सम्बंधित ख़बरें
Fragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
MBMC आयुक्त ने प्री-मानसून नाला सफाई कार्यों का लिया जायजा, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
Styling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
मीरारोड में कुर्बानी के बकरों को लेकर मचा बवाल, CM फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई
जानकारों की मानें तो शहर अंतर्गत तमाम मनपा प्रभागों में भारी संख्या में बसे हुए परप्रांतीय तेलुगू समाज की नाराजगी मनपा चुनाव पर विपरीत असर डाल सकती है। भिवंडी शहर स्थित कोंबड पाड़ा, संगम – पाड़ा, कनेरी, नई बस्ती, पद्मा नगर, कामतघर, ओसवाल वाड़ी देवजी नगर, भंडारी कंपाउंड, मानसरोवर, फेना पाड़ा, भाग्य नगर, आशीर्वाद नगर, गणेश नगर, अंजूर फाटा, मानसरोवर आदि मनपा वाड़ों में भारी तादाद में तेलुगू मतदाता रहते हैं।
तेलुगू समाज के कई प्रबुद्ध मतदाताओं ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि, भिवंडी में उत्तर भारतीय समाज, तेलुगू समाज, बिहारी समाज की एकजुटता की बदौलत ही भाजपा विधायक महेश चौगुले तीसरी बार विधानसभा में चुन कर आए हैं।
ये भी पढ़ें :- 5 साल बाद Vasai Virar में चुनाव, सजी महापौर कुर्सी, किसे मिलेगा ताज?
आखिर उत्तर भारतीयों की चुनाव में उपेक्षा क्यों
पूर्व सांसद केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल हमेशा सर्व समाज को चुनाव में संख्याबल के आधार पर टिकट देने के हिमायती है। भाजपा से 2017 में कुल 20 नगरसेवक जीते थे। भाजपा से जुड़े कई उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर सवाल किया कि, उत्तर भारतीय समाज हमेशा भाजपा का एकमुश्त वोट बैंक रहा है लेकिन भाजपा नेतृत्व उत्तर भारतीयों को हमेशा टिकट देने में क्यों परहेज करता है ? चुनाव में टिकट मांगे जाने पर सख्या बल नहीं केवल धन, बल और राजनीतिक जोड़तोड़ का आंकड़ा देखा जाता है।
Bhiwandi civic election bjp ticket row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
May 26, 2026 | 08:05 PMसंन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
May 26, 2026 | 08:05 PMमहाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
May 26, 2026 | 07:59 PMNeem Karoli Baba: जब टूटने लगे सारी उम्मीदें, तो निराश न हों, नीम करोली बाबा की ये बातें बदल देंगी ज़िंदगी
May 26, 2026 | 07:53 PMPM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PMसिद्धारमैया CM पद से देंगे इस्तीफा! करीबी नेताओं के साथ कर रहे बड़ी बैठक, DK शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?
May 26, 2026 | 07:45 PM190 करोड़ के अपार्टमेंट का वीडियो हुआ वायरल, लग्जरी व्यू देखकर लोग बोले- ‘इतने पैसों में दूसरी दुनिया मिल जाएग
May 26, 2026 | 07:42 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














