- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bhayandar Mangrove Illegal Construction Clash Bjp Corporator Ashok Tiwari
मैंग्रोव पर मचा महाभारत, अवैध निर्माण रोकने पहुंची टीम से पार्षद की तीखी झड़प, सदस्यता रद्द करने की मांग
Mangrove Land Dispute: भाईंदर के जय अंबे नगर क्षेत्र में मैंग्रोव भूमि पर अवैध निर्माण हटाने पहुँची मनपा टीम और भाजपा पार्षद अशोक तिवारी के बीच झड़प के बाद सदस्यता रद्द करने की मांग तेज हो गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Bhayandar illegal construction (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira-Bhayandar Illegal Construction: भाईंदर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच शुक्रवार सुबह जय अंबे नगर क्षेत्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कार्रवाई करने पहुंची मनपा की टीम और स्थानीय पार्षद के बीच तीखी झड़प हो गई। घटना भाईंदर पश्चिम के जय अंबे नगर झोपड़पट्टी की है, जहाे मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की टीम कथित रूप से सरकारी और फॉरेस्ट विभाग की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुँची थी।
कार्रवाई के दौरान टकराव
आरोप है that स्थानीय भाजपा पार्षद अशोक तिवारी ने टीम को कार्रवाई से रोका। उन पर अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने के आरोप लगाए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य रुकवाने को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। हालांकि, इस मामले में अब तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक एफआईआर की पुष्टि नहीं हुई है।
मैंग्रोव भूमि पर निर्माण का आरोप
विवादित जमीन को फॉरेस्ट विभाग की मैंग्रोव क्षेत्र की भूमि बताया जा रहा है। आरोप है कि यहाँ मैंग्रोव जंगल की जमीन भरकर झोपड़ियाँ बनाई जा रही हैं और उन्हें 20 से 25 लाख रुपये में बेचा जा रहा है। स्थानीय संगठनों का कहना है कि ऐसे निर्माण पर्यावरण नियमों का उल्लंघन हैं और शहर की पारिस्थितिकी के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Thane News: कंक्रीट की अंधी दौड़ में घुट रही हरियाली की सांसें! पेड़ों पर विकास का प्रहार
रिश्वतखोरी मामला: मंत्री कार्यालय सील, मंत्रालय में मचा हड़कंप, महायुति सरकार पर विपक्ष का हमला
महाशिवरात्रि पर भक्तिमय हुआ नासिक, पंचवटी में उत्सव की धूम, प्रमुख शिवालयों में पालकी यात्रा और महारुद्राभिषेक
Mumbai News: नगरसेवकों का एजेंडा, नगरसेवकों ने लिया चार साल के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प
‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति पर सवाल
हाल ही में मेयर बनीं डिंपल मेहता ने पद संभालते ही शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति लागू करने के निर्देश दिए थे। मेयर ने कहा है कि पूरे प्रकरण की जानकारी ली जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े: अमरावती: फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, बिल्डिंग प्लान ही मानी जाएगी NA मंजूरी, किसानों और बिल्डर्स को राहत
सदस्यता रद्द करने की मांग
घटना के बाद विपक्षी दलों और कुछ सामाजिक संगठनों ने पार्षद की सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि ही सरकारी कार्य में बाधा डालेंगे, तो कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े होंगे। वहीं जय अंबे नगर झोपड़पट्टी के नागरिकों का कहना है कि मनपा प्रशासन अमीरों के अवैध निर्माण को संरक्षण देता है और गरीबों के घरों पर तोड़क कार्रवाई कर पक्षपात करता है।
Bhayandar mangrove illegal construction clash bjp corporator ashok tiwari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Thane News: कंक्रीट की अंधी दौड़ में घुट रही हरियाली की सांसें! पेड़ों पर विकास का प्रहार
Feb 13, 2026 | 09:34 PMUSA के सैतेजा मुक्कमल्ला ने रचा इतिहास, 20 पारियों में हासिल की बड़ी उपलब्धि; बनाया अनूठा रिकॉर्ड
Feb 13, 2026 | 09:34 PMगेहूं की बजाय इस अनाज की रोटी है हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम
Feb 13, 2026 | 09:28 PMरिश्वतखोरी मामला: मंत्री कार्यालय सील, मंत्रालय में मचा हड़कंप, महायुति सरकार पर विपक्ष का हमला
Feb 13, 2026 | 09:24 PMगाजा में शांति के लिए इंडोनेशिया का बड़ा कदम, ट्रंप के प्लान के तहत भेजेगा 8,000 सैनिक; देश में विरोध शुरू
Feb 13, 2026 | 09:23 PMसंसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PMबांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PMवीडियो गैलरी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM
करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी जेल की हवा, राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, जिन्होंने छोटा डॉन को बनाया कर्जदार
Feb 13, 2026 | 08:59 PM
नाम के आगे लिखने से कोई शंकराचार्य नहीं होता, सपा की ‘दोगली’ नीति पर सदन में भड़के CM योगी- VIDEO
Feb 13, 2026 | 08:48 PM
माफियाओं के घर के आगे खड़ा है सरकार का बुलडोजर, CM योगी पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान
Feb 13, 2026 | 02:24 PM
हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’
Feb 12, 2026 | 10:12 PM












