- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Kalina Ward Corporators Agenda Mumbai Slum Issues Development Plan
Mumbai News: नगरसेवकों का एजेंडा, नगरसेवकों ने लिया चार साल के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प
Kalina Assembly Constituency: मुंबई के कालीना विधानसभा क्षेत्र में चुने गए नगरसेवकों ने चार साल से रुके विकास कार्यों को पूरा करने और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Kalina assembly constituency (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Corporators Agenda: कालीना विधानसभा क्षेत्र में मनपा के कुल 6 वार्ड शामिल हैं, हालांकि विलेपार्ले विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 88 के 17 बूथ कालीना विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। यहां मराठी, उत्तर भारतीय, मुस्लिम और ईसाई समुदाय की मिश्रित आबादी रहती है। यह क्षेत्र कभी भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता था। भाजपा के पूर्व विधायक अभिराम सिंह ने इस विधानसभा क्षेत्र को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाया था, लेकिन उनके चुनाव हारने के बाद पार्टी यहां कमजोर होती चली गई।
भाजपा ने दो वार्डों-90 से ज्योति अनिल उपाध्याय और 165 से रुपेश पवार को चुनाव मैदान में उतारा था। ज्योति अनिल उपाध्याय 7 वोटों से चुनाव हार गईं, वहीं रुपेश पवार भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार से पराजित हुए। कालीना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने वार्ड 90, 165 और 167 में जीत दर्ज की। शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने वार्ड 91 और 166 में तथा शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने वार्ड 89 में जीत हासिल की।
क्षेत्रीय जनसमस्याएं
कालीना विधानसभा क्षेत्र में झोपड़पट्टियों की संख्या सबसे अधिक है। यहां बजबजाते नाले, जगह-जगह कूड़े के ढेर और स्वच्छता की कमी आम समस्या है। जनसंख्या के अनुपात में शौचालयों की संख्या काफी कम है। स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो वी.एन. देसाई अस्पताल के अलावा दो स्थानों पर ‘आपला दवाखाना’ हैं, जहां पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं का अभाव बना रहता है। क्षेत्र के गार्डनों का रखरखाव भी ठीक नहीं है और वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai News: परमबीर सिंह के “पाप का घड़ा” भर गया: अनिल देशमुख का तीखा हमला
Mumbai Transport Plan: MMR में जल्द दौड़ेंगी ‘पॉड टैक्सी’, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दिए योजना बनाने के निर्देश
Thane News: कंक्रीट की अंधी दौड़ में घुट रही हरियाली की सांसें! पेड़ों पर विकास का प्रहार
रिश्वतखोरी मामला: मंत्री कार्यालय सील, मंत्रालय में मचा हड़कंप, महायुति सरकार पर विपक्ष का हमला
करीब 65 प्रतिशत झोपड़पट्टी वाले इस क्षेत्र में पेयजल संकट पूरे साल बना रहता है। ट्रैफिक जाम, सीमित पार्किंग, गटर-नालों की सफाई की कमी और बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याएं भी यहां के नागरिकों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।
2026 चुनाव परिणाम
- वार्ड 89 – गितेश विनायक राउत (शिवसेना उद्धव गुट)
- वार्ड 90 – एड. तुलिप ब्रायन मिरांडा (कांग्रेस)
- वार्ड 91 – सगुण वसंत नाईक (शिवसेना शिंदे गुट)
- वार्ड 166 – मीनल संजय तुर्डे (शिवसेना शिंदे गुट)
- वार्ड 165 – अशरफ आजमी (कांग्रेस)
- वार्ड 167 – डॉ. समन अशरफ आजमी (कांग्रेस)
नगरसेवकों के कमेंट्स
वार्ड 89 के नगरसेवक गितेश विनायक राउत ने कहा कि उनका क्षेत्र 90% स्लम क्षेत्र है, जिसका बड़ा हिस्सा एयरपोर्ट अथॉरिटी के अंतर्गत आता है, जिससे पुनर्विकास कार्य में बाधा आती है। चार साल तक नगरसेवक न होने से कई काम अधूरे रह गए, जिन्हें अब पूरा किया जाएगा। गटर-नालों की सफाई, पेयजल समस्या और मीठी नदी की सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी। वार्ड 91 के नगरसेवक सगुण वसंत नाईक ने कहा कि चार साल से क्षेत्र में गंदगी बढ़ गई है। खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और पेयजल आपूर्ति को सुधारना प्राथमिकता होगी।
ये भी पढ़े: अडेगांव में जनाक्रोश का विस्फोट, ईशान मिनरल्स के खिलाफ बेमियादी अनशन, धूल और अवैध खनन पर बवाल
पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाना प्राथमिकता
वार्ड 166 की नगरसेविका मीनल संजय तुर्डे ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या है। एयरपोर्ट क्षेत्र की झोपड़पट्टियों का शिफ्टिंग कार्य रुका हुआ है। आरसीएम प्लांट के कारण करीब 14 हजार नागरिक प्रदूषण से प्रभावित हैं, जिससे सांस और त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। इस मुद्दे पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
वार्ड 165 के नगरसेवक अशरफ आजमी ने कहा कि क्षेत्र में महिला शौचालयों की कमी है। फुटपाथों पर टाइल्स लगाना, साफ-सफाई सुधारना और पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही अस्पताल और दवाइयों की सुविधाओं पर भी फोकस किया जाएगा।
(इनपुट: गंगाराम विश्वकर्मा)
Kalina ward corporators agenda mumbai slum issues development plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तेजस्वी प्रकाश को देखते ही राज कुंद्रा ने कहा ‘भाभीजी नमस्ते’, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो हुआ वायरल
Feb 13, 2026 | 10:00 PMMumbai News: परमबीर सिंह के “पाप का घड़ा” भर गया: अनिल देशमुख का तीखा हमला
Feb 13, 2026 | 09:57 PMपरमाणु हथियारों की रेस पर लगाम! न्यू START संधि खत्म होने के बाद रूस का बड़ा ऐलान, अमेरिका के सामने रखी ये शर्त
Feb 13, 2026 | 09:57 PMशोएब खान ने धोनी की रणनीति अपनाकर कनाडा पर बरपाया कहर, टी20 वर्ल्ड कप में दिलाई यूएई को पहली जीत
Feb 13, 2026 | 09:56 PMलड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
Feb 13, 2026 | 09:52 PMरामानंद सागर के बेटे आनंद ने 84 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, नम आंखों से परिवार ने दी अंतिम विदाई
Feb 13, 2026 | 09:52 PMरिश्तों में क्यों आती है बार-बार दरार? कुंडली में शुक्र कमजोर तो नहीं? जानिए क्या हो सकते हैं इसके लक्षण
Feb 13, 2026 | 09:49 PMवीडियो गैलरी

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM
करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी जेल की हवा, राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, जिन्होंने छोटा डॉन को बनाया कर्जदार
Feb 13, 2026 | 08:59 PM
नाम के आगे लिखने से कोई शंकराचार्य नहीं होता, सपा की ‘दोगली’ नीति पर सदन में भड़के CM योगी- VIDEO
Feb 13, 2026 | 08:48 PM













