-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Balasaheb Thackeray Art Gallery Opening Meera Bhayandar
विरासत और तकनीक का अनोखा संगम, आम जनता के लिए खुली ‘बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी’
- Written By: आंचल लोखंडे
Balasaheb Thackeray Legacy: मीरा-भाईंदर में बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी का लोकार्पण किया गया। एआई, विज्ञान, थिएटर और अध्ययन केंद्र जैसी आधुनिक सुविधाओं से युक्त देश की पहली तकनीक-आधारित गैलरी है।

विरासत और तकनीक का अनोखा संगम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Meera Bhayandar Art Gallery: ‘हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी’ का लोकार्पण उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर 17 नवंबर को किया गया। बालासाहेब ठाकरे की स्मृति को समर्पित यह अत्याधुनिक तकनीक से युक्त देश की पहली आर्ट गैलरी अब आम जनता के लिए खोल दी गई है। इस अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विशेष रूप से उपस्थित थे।
शिंदे ने कहा कि यह आर्ट गैलरी बालासाहेब ठाकरे के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का गौरवपूर्ण माध्यम है और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की यह पहल “अनुकरणीय और दूरदर्शी” है। उन्होंने बताया कि वे बालासाहेब और आनंद दिघे की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए लोकाभिमुख, कल्याणकारी और विकासपरक सरकार चला रहे हैं। उन्होंने लाडली बहन योजना, दहानू तक प्रस्तावित सी-लिंक, मेट्रो परियोजना तथा मीरा-भाईंदर में जल्द शुरू होने वाली पॉड टैक्सी सहित कई विकास कार्यों का उल्लेख किया।
एक अनोखा सांस्कृतिक केंद्र
आर्ट गैलरी की संकल्पना और निर्माण के सूत्रधार, परिवहन मंत्री तथा स्थानीय विधायक प्रताप सरनाईक ने भावुक होकर कहा कि यह परियोजना उनके जीवन का सबसे सार्थक कार्य है। बालासाहेब की शिक्षा “80% समाजसेवा और 20% राजनीति” इस गैलरी के हर कोने में दिखाई देती है। लगभग नौ वर्षों के संघर्ष के बाद तैयार यह आर्ट गैलरी न केवल मीरा-भाईंदर की शान बढ़ाती है, बल्कि बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को आधुनिक रूप में अनुभव कराने वाला एक अनोखा सांस्कृतिक केंद्र बनकर उभरी है।
सम्बंधित ख़बरें
कोकणवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सावंतवाड़ी स्टेशन पर ठहराव के साथ गणेशोत्सव के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
ठाणे में निजी एंबुलेंसों पर रेट चार्ट का स्टिकर अनिवार्य, RTO और MNS की पहल से मनमाने किराए पर लगेगी रोक
ठाणे में SIR कार्यक्रम की समीक्षा: BLO घर-घर जाकर करेंगे वेरिफिकेशन, पेंडिंग आवेदनों का तुरंत होगा निपटारा
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेगा बालासाहेब का पोता, यशराज फिल्म्स से होगी बॉलीवुड में ग्रैंड एंट्री
ये भी पढ़े: मुंबई में निजी स्कूल के कैंटीन में समोसा खाने से 5 बच्चे बीमार, दो का इलाज जारी
इस परियोजना के लिए 22 नगरसेवकों ने लगातार संघर्ष किया, और वर्षों की मेहनत के बाद अब इसे नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। उद्घाटन समारोह में सांसद नरेश म्हस्के, आयुक्त राधा बिनोद शर्मा, शहर अभियंता दीपक खांबित, पूर्वेश सरनाईक सहित बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।
- आर्ट गैलरी की 7 प्रमुख विशेषताएं
- बालासाहेब ठाकरे जीवन-गैलरी: एआई तकनीक द्वारा भाषण सुनने और उनके साथ वर्चुअल तस्वीर लेने की सुविधा।
- आधुनिक गेम ज़ोन: बच्चों के लिए विज्ञान और तकनीक आधारित इंटरैक्टिव खेल।
- प्रतियोगी परीक्षार्थी अध्ययन केंद्र: UPSC-MPSC सहित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए शांत, सुसज्जित स्थान।
- विज्ञान केंद्र: अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान का आधुनिक अनुभव।
- वरिष्ठ नागरिक हॉल: गीत, वृत्तचित्र, स्वास्थ्य वीडियो और सेमिनार की सुविधा।
- शहर का पहला छोटा थिएटर: कलाकारों और रंगमंच प्रेमियों के लिए नया मंच।
- पेंटर आर्ट गैलरी: उभरते चित्रकारों के लिए प्रदर्शनी स्थल।
Balasaheb thackeray art gallery opening meera bhayandar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई लोकल में अब डिजिटल पहरा, 1,306 डिब्बों में लगेंगे CCTV, हर हरकत होगी कैमरे में कैद
Jul 26, 2026 | 08:31 AMपहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
Jul 26, 2026 | 08:28 AM26 जुलाई का इतिहास : जब 944 मिमी बारिश से थम गई थी मुंबई की रफ्तार, 1,000 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान
Jul 26, 2026 | 08:27 AMविद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
Jul 26, 2026 | 08:24 AMरोक दिए गए हैं हवाई हमले… अब उनके पास केवल दो रास्ते, ईरान जंग पर ट्रंप का अगला कदम क्या?
Jul 26, 2026 | 08:23 AMदिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को 7.5 लाख का पैकेज और स्टाइपेंड पाने का सुनहरा मौका
Jul 26, 2026 | 08:15 AMKargil Vijay Diwas: कारगिल के वो 5 वीर, जिन्होंने मेरठ का नाम इतिहास में अमर कर दिया, पढ़ें उनकी शौर्यगाथा
Jul 26, 2026 | 08:12 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM















