एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेगा बालासाहेब का पोता, यशराज फिल्म्स से होगी बॉलीवुड में ग्रैंड एंट्री

Aaishvary thackeray: बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे जल्द बॉलीवुड में बतौर अभिनेता अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। 'निशांची' के बाद अब उन्हें यशराज फिल्म्स की बड़ी फिल्म भी मिल गई है।
Balasaheb Thackeray Grandson Aaishvary Thackeray
ऐश्वर्य ठाकरे (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Balasaheb Thackeray Grandson Aaishvary thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति में बालासाहेब ठाकरे को आज भी पूजा जाता है। महाराष्ट्र की राजनीति के इस शिल्पकार के परिवार का एक नया चेहरा अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है।

दरअसल शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के छोटे बेटे जयराज और बहू स्मिता ठाकरे के बेटे ऐश्वर्य जल्द ही बॉलीवुड में ग्रैंड एंट्री लेने वाले हैं। हालांकि इससे पहले भी ऐश्वर्य अनुराग कश्यप की फिल्म निशांची में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके है, लेकिन अब वो यशराज फिल्म्स के एक बड़े प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं।

बॉबी देओल के साथ फिल्म में आएंगे नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारी मिली है कि ऐश्वर्य डायरेक्टर अली अब्बास जफर की आने वाली रोमांटिक एक्शन फिल्म में नजर आने वाले है। इस फिल्म में वे अहान पांडे, शरवरी वाघ और बॉबी देओल जैसे दिग्गज कलाकार के साथ काम करते हुए दिख सकते हैं। आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर की यह पांचवीं फिल्म होगी, जिसे 26 मार्च 2027 (गुड फ्राइडे) के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

राजनीति नहीं एक्टिंग का तय किया सफर

महाराष्ट्र राजनीति के सबसे चर्चित परिवार का हिस्सा होने के बाद भी ऐश्वर्य ने बतौर करियर राजनीति नहीं बल्कि एक्टिंग को चुना है। बचपन से ही वे फिल्म्स और आर्ट्स को लेकर उत्सुक रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने एक्टिंग को करियर चुना है।

मां भी है फिल्म निर्माता

ऐश्वर्य ठाकरे की मां और बालासाहेब ठाकरे की छोटी बहू स्मिता ठाकरे भी एक फिल्म निर्माता और सोशल एक्टिविस्ट है। वह राहुल प्रोडक्शंस और मुक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष और संस्थापक हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा , एचआईवी/एड्स जागरूकता और शिक्षा के क्षेत्र में काम किया है।

सोशल मीडिया से दूरी, फिटनेस पर पूरा फोकस

अन्य स्टार किड्स की तुलना में ऐश्वर्य सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी मौजूदगी सीमित है, लेकिन फिटनेस को लेकर वह काफी गंभीर हैं। नियमित वर्कआउट के साथ उन्होंने अपनी फिजीक पर खास मेहनत की है। उनके डांस वीडियो भी समय-समय पर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं।

बॉलीवुड सितारों से अच्छी दोस्ती

ऐश्वर्य ठाकरे की दोस्ती बॉलीवुड के कई युवा कलाकारों से है। उनका नाम कभी अभिनेत्री अलाया एफ के साथ भी जोड़ा गया था, हालांकि दोनों ने इन खबरों को सिर्फ दोस्ती तक सीमित बताया। वहीं अहान पांडे उनके करीबी दोस्तों में शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि अब दोनों दोस्त YRF की इसी फिल्म में पहली बार साथ नजर आएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com