-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bad Condition Of Kalyan Apmc Market Traders Are In Trouble
कल्याण के एपीएमसी मार्केट का बुरा हाल, व्यापारी बेहाल
- Written By: प्रभाकर दुबे

-अरविंद मिश्रा
कल्याण: मानसून (Monsoon) के आते ही कल्याण पश्चिम (Kalyan West) के बैल बाजार परिसर में स्थित कृषि उत्पन्न बाजार समिति (APMC) मार्केट की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। एक तरफ जहां इससे व्यापारी परेशान हैं, वहीं बाजार में आने वाले किसानों, वाहन चालकों और फुटकर विक्रेताओं को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं परिसर में बनाए गए कार्यालय के एसी कमरों में बैठकर अधिकारी आंखें बंद किए हुए हैं। अगर कोई व्यापारी इस विषय में शिकायत करता है तो उसे परेशान किया जाता है, जिससे कोई मुंह नहीं खोलता।
व्यापारियों का आरोप है कि 2008 के बाद से अब तक खानापूर्ति के लिए सड़कों की मरम्मत होती रही है। कल्याण का एपीएमसी मार्केट एक विस्तृत व्यापारिक केंद्र है, जहां पर दूरदराज से किसान अपना सामान बेंचने के लिए आते हैं, वहीं दूर-दूर तक के फुटकर विक्रेता यहां से सामान ले जाकर दुकानों में बेचते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बाल-बाल बचे लोग! ठाणे के कल्याण में जर्जर इमारत गिराते समय अचानक सड़क पर आ गिरा मलबा; गनीमत की कोई जनहानि नहीं
ठाणे: डॉक्टरों से मारपीट मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
पुणे: डोंबिवली डॉक्टर पिटाई मामला; शिवसेना के नगरसेवक समेत 4 गिरफ्तार, विधानसभा तक गूंजा मुद्दा
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
बारिश के पानी से घिरे रहते हैं गाले
बारिश के समय यहां की वर्तमान स्थिति ऐसी है कि बाजार के अंदर किसी भी जगह पर चलने लायक स्थिति नहीं है। बारिश बंद होने के बावजूद बनाए गए गालों के आसपास जलभराव रहता है। भाजी मार्केट, कांदा बटाटा मार्केट, फूल मार्केट, फल मार्केट, गल्ला मार्केट कहीं भी ऐसी जगह नहीं, जहां बिना पानी में घुसे जा सकें।

गटर जाम होने से बढ़ी समस्या
मार्केट के सभी गटर जाम हैं और खुले पड़े हुए हैं जिनमें फंसकर छोटे वाहन अक्सर पलट जाते हैं और दुपहिया वाहनों के चालक गिरने से चोटिल होते हैं। फल मार्केट पूरी तरह पानी से घिरा हुआ है। फल मार्केट से ही लगाकर शौचालय है, जहां पर पहुंचने के लिए घुटनों तक पानी में जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में व्यापारी और ग्राहक मार्केट से बाहर जाकर लघु शंका करने पर मजबूर हैं। फल मार्केट के 65 व्यापारी और इतने ही भाजी मार्केट के व्यापारी इस समस्या से जूझने को मजबूर हैं।
व्यापारियों का छलका दर्द, चौपट हो रहा धंधा
व्यापारियों का दर्द यह है कि जलभराव के कारण न तो किसान यहां आना चाह रहे हैं और न ही फुटकर विक्रेता। जिसके कारण पूरा व्यवसाय चौपट हो रहा है। किसान अंदर तक अपना माल नहीं ला पा रहे हैं जिससे वे अपना माल नहीं बेच पा रहे हैं। किसानों और व्यापारियों के लिए ही एपीएमसी प्रशासक यहां नियुक्त किया गया है, लेकिन 1 प्रतिशत सेस और दुकानों के भाड़े से हर महीने लाखों रुपए कमाने वाले सभापति और सचिव कान में तेल डालकर मस्त हैं। ऐसा नहीं है कि एपीएमसी मार्केट की ऐसी स्थिति पहली बार हुई है, बल्कि हर वर्ष इसी तरह की समस्याओं से व्यापारियों, किसानों को जूझना पड़ता है।

सुरक्षा रक्षक हटाने से बढ़े अपराध
हाल में ही यहां से सुरक्षा रक्षकों को हटा दिया गया है, जिससे चोरी और छिनैती की वारदातें भी बढ़ गई हैं। सभापति और सचिव व्यापारियों पर यह दबाव बना रहे हैं कि सुरक्षा रक्षकों का वेतन उनके द्वारा दिया जाए। बाहर से आने वाले ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट होती है, लेकिन बाहर के होने के कारण वह पुलिस में नहीं जाते। इस संबंध में सभापति कपिल थले और सचिव भगवान देशमुख से संपर्क करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। गाड़ियों में बैठकर ये दोनों भी उसी रास्ते से आते-जाते हैं लेकिन आंखें बंद करके। इतनी परेशानी के बावजूद किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति ने अब तक मार्केट का दौरा नहीं किया है। फल मार्केट एसोसिएशन का कहना है कि हम तो धरना प्रदर्शन भी नहीं कर सकते, वरना लाइसेंस रिन्यूअल रोक दिया जाएगा और तरह तरह के दंड लगाकर परेशान किया जाएगा। फिलहाल निकट भविष्य में व्यापारियों और किसानों की समस्या का कोई हल हो सकेगा यह असंभव लगता है।
Bad condition of kalyan apmc market traders are in trouble
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














