- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ambernath Hotel Death Simran Patil Investigation Bjp
Ambernath के ‘S3 पार्क’ होटल में युवती की संदिग्ध मौत, भाजपा नेता से पूछताछ, पुलिस जांच तेज
- Written By: अपूर्वा नायक
Ambernath Hotel Death Case Investigation: अंबरनाथ के होटल में युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। भाजपा से जुड़े व्यक्ति के नाम पर बुक कमरे में घटना हुई, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

ठाणे न्यूज
Ambernath Hotel Death Case: अंबरनाथ में एक शिक्षित युवती द्वारा शहर के एक बड़े होटल में कथित रूप से आत्महत्या किए जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
युवती ने होटल के जिस रूम में अपनी जीवन लीला समाप्त की, वह कमरा शहर भाजपा के टिकट पर वार्ड क्रमांक 8 के उम्मीदवार रहे व्यवसायी भगवान लोटे के नाम पर बुक था।
पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच तेज कर दी है। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और अपने स्तर पर सैंपल एकत्रित किए। यह घटना शुक्रवार रात Ambernath बदलापुर रोड स्थित होटल ‘एस 3 पार्क’ की है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
नागपुर वाड़ी की म्हाडा कॉलोनी में सनसनी, बंद घर में 4 दिन पुराने वृद्ध दंपति का मिला शव; इलाके में दहशत
नासिक में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी कार्रवाई; छापेमारी में सवा लाख की संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त
मिली जानकारी के अनुसार मृत लड़की का नाम सिमरन पाटिल है और वह अंबरनाथ पश्चिम स्थित एक निजी परामर्श कंपनी में एकाउंटेंट के रूप में काम करती थी। चर्चा है कि उसका कंपनी के मालिक के साथ कुछ महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था और हाल ही में दोनों के बीच अनबन हो गई थी। घटना वाले दिन भगवान लोटे ने सिमरन को होटल में मिलने के लिए बुलाया था।
लोटे से Ambernath पुलिस ने की पूछताछ
- कुछ समय बाद लौटे होटल के कमरे से कुछ काम के लिए बाहर चले गये। होटल के सीसीटीवी कैमरों में भगवान लोटे के फुटेज भी पुलिस के पास है। शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि बार-बार संपर्क करने की कोशिश करने के बावजूद लोटे की ओर से कोई जवाब न मिलने पर सिमरन ने आत्महत्या करने का साहस जुटाया होगा।
- पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों से रात को ही पूछताछ शुरू कर दी। इनमें भाजपा के भगवान लोटे का भी समावेश है, जिनके नाम पर होटल का वह कमरा बुक था। पुलिस ने रात ढाई बजे तक भगवान लोटे से गहन पूछताछ की। बताया गया है कि पुलिस ने भगवान लोटे को देर रात घर जाने के लिए छोड़ भी दिया। पुलिस ने आकस्मिक मौत के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। यह आत्महत्या है या हत्या, यह मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि इस बात का पता लगाने के लिए तकनीकी पहलुओं और गवाहों से पूछताछ की जा रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया? पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा।
– सचिन गोरे, पुलिस उपायुक्त, उल्हासनगर परिमंडल 4
ये भी पढ़ें :- Maharashtra में एससी आरक्षण में A-B-C-D वर्ग बनाने पर सरकार का बड़ा कदम, सुझाव आमंत्रित
शव पोस्टमार्टम को भेजा
जब लोटे होटल लौटे और दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने होटल कर्मचारियों की मदद से अंदर प्रवेश किया और सिमरन को फांसी पर लटका हुआ पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि होटल का कमरा कंपनी के नाम पर बुक किया गया था। परिवार और स्थानीय स्तर पर इस मौत को लेकर संदेह जताया जा रहा है और यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस फिलहाल हर पहलू से जांच कर रही है।
Ambernath hotel death simran patil investigation bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Tej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ संग मचाएंगे गदर
May 30, 2026 | 03:13 PMएशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMसंभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
May 30, 2026 | 02:51 PMमनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
May 30, 2026 | 02:42 PM4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
May 30, 2026 | 02:39 PMMP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
May 30, 2026 | 02:37 PMसंभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
May 30, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














