- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Aaditya Thackeray Target Ashwini Vaishnaw Mumbra Station Accident
‘रेल मंत्री बने रील मंत्री’, ठाणे लोकल हादसे को लेकर अश्विनी वैष्णव पर बरसे आदित्य ठाकरे, ठहराया जिम्मेदार
Thane News: ठाणे में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस से पांच यात्रियों की गिरकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद आदित्य ठाकरे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर हमला बोल दिया।
- Written By: प्रिया जैस

आदित्य ठाकरे और अश्विनी वैष्णव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
ठाणे: ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सीएसएमटी की ओर जा रहे कुछ यात्री ट्रेन से गिर गए। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस से गिरकर पांच यात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा दिवा और कोपर स्टेशनों के बीच हुआ। मध्य रेलवे ने जानकारी देकर बताया कि रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है। घटना से लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
मुंब्रा रेल हादसे पर विपक्ष ने सरकार और रेल मंत्री पर निशाना साधा है। इस हादसे पर शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, “रेल मंत्री रील मंत्री बन गए हैं। पिछले 2-3 सालों में कई भयानक रेल हादसे हुए हैं, लेकिन कोई भी जिम्मेदारी लेने के लिए आगे नहीं आ रहा है। यह पूरी तरह से रेल विभाग और रेल मंत्री की जिम्मेदारी है।”
आदित्य ठाकरे ने मांगा इस्तीफा
इतना ही नहीं आदित्य ठाकरे ने रेल मंत्री के अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे को लेकर भी बात कही। आदित्य ठाकरे ने कहा कि, “भारत के लोगों ने कई बार उनसे इस्तीफे की मांग की है, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े हुए हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे लोकमान्य-सावरकर नगर में लावारिस गाड़ियों पर मनपा का एक्शन, 19 वाहन जब्त
दहिसर-मीरा भाईंदर मेट्रो लाइन 9 शुरू, पहले ही दिन काशीगांव स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब, जानें किराया और टाइम टेबल
क्रेडाई-एमसीएचआई की प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में दिग्गज बिल्डरों के प्रोजेक्ट, 17 अप्रैल से लगेगा मेला
मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में कनेक्टिविटी बनी बड़ी चुनौती! बस, पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग
#WATCH | Mumbai: On Mumbra railway mishap, Shiv Sena (UBT) leader Aaditya Thackeray says, “Rail mantri has become a reel mantri. There have been multiple terrible train accidents in the last 2-3 years but no one is coming forward to claim any responsibility. This is solely the… https://t.co/eWszm8dnW8 pic.twitter.com/EhL8Nd92GZ — ANI (@ANI) June 9, 2025
सिविल अस्पताल में जारी उपचार
ठाणे लोकल हादसे के बाद शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा, “आज की घटना पीक ऑवर्स के दौरान मुंब्रा के पास हुई। दुर्घटना के समय अप लोकल और डाउन लोकल दोनों ही ट्रेनें पास से गुजर रही थीं। दुर्भाग्य से, इस घटना में चार-पांच लोगों की मौत हो गई है। घायलों में से एक को कलवा अस्पताल लाया गया, जबकि चार अन्य को आगे के इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।”
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena MP Shrikant Shinde says, “Today’s incident took place near Mumra during peak hours. Both an up local and a down local train were passing closely when the accident occurred… Unfortunately, four-five people have died in this incident. One of the… pic.twitter.com/SYv2AbDMsm — IANS (@ians_india) June 9, 2025
घायलों से की मुलाकात
इस दुर्घटना के बाद शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने ट्वीट किया। श्रीकांद शिंदे ने लिखा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज सुबह दिवा-मुंब्रा रेलवे स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन से गिरकर कुछ नागरिकों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में मरने वाले नागरिकों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है। हम उनके परिवारों के दुख को साझा करते हैं। हमने घायल नागरिकों के बारे में जानकारी दे दी है और उनका ठाणे के अस्पतालों में इलाज चल रहा है और हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रशासन उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा है।”
Aaditya thackeray target ashwini vaishnaw mumbra station accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMबेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PMविवादों के घेरे में आया फिन एलन का कैच, सोशल मीडिया पर OUT और Not Out को लेकर हो रही बहस, देखें वीडियो
Apr 09, 2026 | 09:48 PMहरदीप सिंह पुरी का कतर दौरा, ईरान संघर्ष के बीच एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत
Apr 09, 2026 | 09:37 PMKKR vs LSG: केकेआर ने लखनऊ सुपर सुपर जायंट्स के सामने खड़ा 181 रन का टोटल, पॉवेल ने खेली तेज-तर्रार पारी
Apr 09, 2026 | 09:34 PMवीडियो गैलरी

इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM














