- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- 894 Dangerous Buildings In Bhiwandi
भिवंडी में 894 धोकादायक इमारतें
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी: महानगरपालिका कमिश्नर सुधाकर देशमुख (Commissioner Sudhakar Deshmukh) ने बरसात (Rain) के पूर्व धोखादायक इमारतों (Dangerous Buildings) पर तोडू कार्रवाई किए जाने को गंभीरता से लिया है। महानगरपालिका अधिकारियों की टीम महानगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत जर्जर, अति जर्जर, धोकादायक इमारतों को खाली कराते हुए तोडू कार्रवाई पर जुटे हैं। भिवंडी में कुल 894 इमारतें महानगरपालिका प्रशासन द्वारा धोखादायक घोषित की गई है।
महानगरपालिका सूत्रों की मानें तो धोखादायक घोषित इमारतों के पानी, बिजली आपूर्ति खंडित कर अंतिम नोटिस (Final Notice) देकर रहिवासियों को इमारत खाली किए जाने का फाइनल अल्टीमेटम दिए जा चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Water Cut: भिवंडी में 8 अप्रैल से 24 घंटे की जल कटौती, शटडाउन की वजह से इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
भिवंडी के फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी
गैस संकट का फायदा उठा रहे माफिया: भिवंडी में अवैध भंडारण पर छापेमारी, भारत और HP गैस के सिलेंडर बरामद
भिवंडी कोर्ट में राहुल गांधी ने नया बॉन्ड साइन किया, 2014 में RSS के खिलाफ टिप्पणी मामले में हुई थी पेशी
350 धोखादायक इमारतों पर पर हुई कार्रवाई
गौरतलब है कि महानगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत विगत वर्ष धोखादायक इमारतों की कुल संख्या 1243 थी। महानगरपालिका कर्मचारियों की टीम ने एक वर्ष में करीब 350 से अधिक इमारतों को तोड़े जाने में सफलता हासिल की है। एक वर्ष में करीब 350 धोखादायक इमारतों पर महानगरपालिका का हथौड़ा चल चुका है।
इमारतों का सर्वेक्षण कर कैटेगरी बनाई गई
महानगरपालिका प्रशासन के निर्देश पर अधिकारियों की टीम द्वारा धोकादायक इमारतों का सर्वेक्षण कर कैटेगरी बनाई गई है। कैटेगरी सी-1 में अति धोकादायक इमारत फौरन खाली कर तोड़े जाने, सी-2 ए कैटेगरी में रहिवासियों से बगैर खाली कराए ही मरम्मत वाली इमारतें एवम सी 2 बी कैटगरी में रिपेयर,स्ट्रक्चरल आडिट रिपोर्ट और कैटेगरी सी 3 के तहत आंशिक रूप से दुरुस्ती के निर्देश दिए गए हैं। भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत सी -1 कैटगरी में 346, सी – 2 A में 332, सी – 2 B में 191 और सी – 3 अंतर्गत 25 इमारतों का समावेश है। धोखादायक इमारतों में सर्वाधिक धोकादायक इमारत प्रभाग समिति क्रमांक 3 में सर्वाधिक 361 इमारतो का समावेश है।
उदासीनता का रवैया अपना रही महानगरपालिका
गौरतलब है कि भिवंडी में जीलानी इमारत, गैवीनगर, आसबीबी इमारत दुर्घटना के उपरांत भी महानगरपालिका प्रशासन धोखादायक इमारतों के प्रति उदासीनता का रवैया अपना रही है। बरसात के दौरान धोखादायक इमारतों के खतरे से लोग चिंतित हो गए हैं। महानगरपालिका की ढुलमुल कार्यप्रणाली की वजह से धोखादायक इमारतों में रह रहे लोग भी जान हथेली पर लेकर बिंदास रह रहे हैं। बरसात के दौरान मनपा धोखा दायक इमारतों पर तोड़क कार्रवाई किए जाने की झूठी तैयारी दिखाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि धोकादायक इमारतों में रह रहे लोग आशियाना खाली करने पर महानगरपालिका से वैकल्पिक जगह देने की गुहार लगाते हैं, लेकिन महानगरपालिका कोई कदम नहीं उठाते हुए हाथ झटक लेती है।
[blockquote content=”बरसात में जानलेवा हादसों से बचाव के लिए महानगरपालिका द्वारा घोषित धोकादायक इमारतों को रहिवासियों को फौरन खाली करना चाहिए। बरसात में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए महानगरपालिका प्रशासन की नागरिक मदद करें। अति जर्जर इमारतों में रह रहे नागरिकों को इमारतों के तोड़े जाने पर महानगरपालिका द्वारा रहिवासी प्रमाणपत्र दिए जाने का प्रावधान है।” pic=”” name=” -सुधाकर देशमुख, कमिश्नर, भिवंडी महानगरपालिका”]
894 dangerous buildings in bhiwandi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














