- Hindi News »
- Maharashtra »
- Special Event On Maharashtra Ki Mahasamruddhi Navbharat Development Conference To Be Held On 5th October
नवभारत: 5 अक्टूबर को होगा ‘महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’ पर विशेष आयोजन
महाराष्ट्र सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के सहयोग से 5 अक्टूबर को नवभारत ‘महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन' का आयोजन किया है। इस सम्मेलन के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें छात्रों को उनके हितों से संबधित योजनाओं की जानकारियां दी जाएंगी।
- Written By: अभिषेक सिंह

‘महाराष्ट्र की महासमृद्धि’ पर विशेष आयोजन (डिजाइन फोटो)
नागपुर, शहर संवाददता। महाराष्ट्र सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के सहयोग से 5 अक्टूबर को नवभारत ‘महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’ का आयोजन किया है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन, सीताबर्डी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के साथ ही रैली निकाली जाएगी, जिसमें बार्टी, सारथी, लीडकॉम और महाज्योति की योजनाओं की जानकारी और लाभार्थियों की सफलता की कहानियों पर प्रकाश डाला जाएगा।
महायुति सरकार ने बार्टी, सारथी, लीडकॉम और महाज्योति के माध्यम से कई छात्रों को नया जीवन प्रदान किया है। इन लाभार्थियों के अनुभव, अधिकारियों के साथ बातचीत, योजनाओं की तात्कालिकता और सफलता आदि पर चर्चा की जाएगी। पिछले ढाई साल में महायुति सरकार छात्रों के लिए बार्टी, सारथी, महाज्योति, लीडकॉम के जरिए कई योजनाएं लेकर आई है। इसका उद्देश्य इन योजनाओं को लागू करते हुए छात्रों को बड़ी राहत देना है।
यह भी पढ़ें:- शिवनेरी E-बस देगी एयर होस्टेज की फील, एसटी महामंडल अध्यक्ष गोगावले ने की घोषणा
सम्बंधित ख़बरें
Chhatrapati Sambhajinagar मनपा की पहल,’एक प्रभाग एक पार्क’ से बदलेगा शहर का पर्यावरण; 9.70 करोड़ की योजना
Maharashtra में समुद्री सुरक्षा मजबूत, MDA सिस्टम से 32,000 जहाजों की होगी निगरानी
Amitabh Bachchan Habits: ‘काम न करूं तो दिन लगता है अधूरा’, अमिताभ बच्चन ने बताया अपनी फिट लाइफ का राज
इधर खत्म होंगे चुनाव, उधर बढ़ेंगे दाम! नाना पटोले का सनसनीखेज दावा, बोले- फिटनेस सेंटर बनेंगे लूट की दुकान
विद्यार्थियों के लिए योजनाओं का दायरा, लाभार्थियों की सफलता और सभी तक पहुंच तथा अन्य विद्यार्थियों को भी लाभान्वित करने के लिए चर्चा और सेमिनार के लिए नवभारत ‘महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम द्वारा प्रायोजित है। 5 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, लाभार्थी, सफल छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में सरकारी संस्थाओं के स्टॉल
इस आयोजन में बार्टी, सारथी, महाज्योति, लीडकॉम के स्टॉल होंगे। इस स्टॉल से छात्रों को महायुति सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इसलिए छात्रों की नजर में ‘नवभारत सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’ एक पायलट प्रोग्राम होगा।
रैली का आयोजन
इस मौके पर रैली का आयोजन किया गया है। रैली में छात्र-छात्राओं के साथ लाभार्थी व अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसमें भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को टी-शर्ट, टोपी वितरित की जायेगी। मौके पर विधायक और शहर के अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
सड़क विकास पर भी होगी चर्चा
इस दौरान एमएसआरडीसी की ओर से किए गए कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी। राज्य की समृद्धि में एमएसआरडीसी की कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा। एमएसआरडीसी ने राज्य को अग्रणी बनाने में अहम रोल अदा किया है। गांव-गांव में एक्सप्रेस-वे, हाईवे का जाल बिछाकर राज्य को अग्रणी पंक्ति में खड़ा किया है। इन पर भी वरिष्ठ अधिकारी मंथन करेंगे और भविष्य के प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी देंगे।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र चुनाव के लिए अमित शाह ने सेट किया एजेंडा, जानिए क्या है BJP की रणनीति
Special event on maharashtra ki mahasamruddhi navbharat development conference to be held on 5th october
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chhatrapati Sambhajinagar मनपा की पहल,’एक प्रभाग एक पार्क’ से बदलेगा शहर का पर्यावरण; 9.70 करोड़ की योजना
Apr 06, 2026 | 09:05 AMMaharashtra में समुद्री सुरक्षा मजबूत, MDA सिस्टम से 32,000 जहाजों की होगी निगरानी
Apr 06, 2026 | 09:01 AMAmitabh Bachchan Habits: ‘काम न करूं तो दिन लगता है अधूरा’, अमिताभ बच्चन ने बताया अपनी फिट लाइफ का राज
Apr 06, 2026 | 08:59 AMइधर खत्म होंगे चुनाव, उधर बढ़ेंगे दाम! नाना पटोले का सनसनीखेज दावा, बोले- फिटनेस सेंटर बनेंगे लूट की दुकान
Apr 06, 2026 | 08:57 AMChhatrapati Sambhajinagar में दर्दनाक हादसा, हसूल तालाब बना मौत का कुंड, एक दिन में 4 मौतें
Apr 06, 2026 | 08:51 AMपुश-अप कर रहे छात्र के ऊपर गिरी बास्केटबॉल रिंग, मौत से मचा हड़कंप, Pune के कॉलेज में खौफनाक हादसा
Apr 06, 2026 | 08:43 AMRanchi में माओवादी नेता की इलाज के दौरान मौत, Narendra Modi हत्या साजिश मामले से था जुड़ा
Apr 06, 2026 | 08:33 AMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM










