मनपा चुनाव में भाजपा का मास्टर प्लान, नागरिकों को मालिकाना हक; बावनकुले का बड़ा वादा

BJP Election Promises: संभाजीनगर मनपा में BJP की सत्ता आने पर 2001 से पहले बसे नागरिकों के मकान नियमित किए जाएंगे। गुंठेवारी लागू होगी, टुकड़ा बंदी कानून रद्द किया जाएगा और संपत्तियां फ्री होल्ड होंगी
BJP's master plan for the municipal elections: Giving ownership rights to citizens; Bawankule's big promise.
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sambhajinagar Municipal Election: छत्रपति संभाजीनगर मनपा में भाजपा की सत्ता आने पर जो नागरिक 2001 से पहले जिस जगह पर रह रहे हैं, उनके मकान कानूनन नियमित किए जाएंगे। गुंठेवारी कानून पर क्रियान्वयन करने के साथ ही टुकड़ा बंदी कानून निरस्त किया जाएगा।

वर्ग 2 की जमीनें वर्ग 1 में तब्दील की जाएंगी। संपत्तियों का लीज होल्ड से फ्री होल्ड किया जाएगा। यही नहीं, नगरसेवकों के जरिए प्रस्ताव पारित करने के बाद अंग्रेजों के जमाने से ठप संपत्तियों की नक्शा प्रकल्प के जरिए अचूक गिनती भी निःशुल्क की जाएगी।

यह कई वादे राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने किए। भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में सभा में वे बोल रहे थे। सभा में ओबीसी कल्याण मंत्री अतुल सावे, शहर जिलाध्यक्ष किशोर शितोले, संजय कोडगे, किरण पाटील, पांडुरंग मांडकीकर, सुहास शिरसाट, उज्ज्वला दहिफले, सुरेश बनकर आदि मौजूद थे।

बावनकुले ने कहा कि 15 अक्टूबर, 2024 से पहले रहने वाले नागरिकों को उसी जगह पर मालिकाना हक देने का निर्णय भाजपा सरकार ने लिया है। छत्रपति संभाजीनगर के विकास की गाड़ी केंद्र, राज्य व स्थानीय निकाय करेगी व उसके ड्राइवर भाजपा के नगरसेवक रहेंगे।

बावनकुले ने किया दावा

बावनकुले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प किया है व 2047 में विश्व का सर्वोत्तम, प्रगतिशील व आधुनिक भारत के रूप में सामने आएगा। केंद्र सरकार के जरिए शहर में 124 योजनाएं लागू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दूरदृष्टि रखकर 23 वर्षों के बाद शहर का आने वाले महापौर व नगरसेवक मंजूरी देंगे। उसके लिए लगने वाली निधि भी सरकार देगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com