-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Soybean Seeds Failure Farmers Protest Amol Mitkari Agriculture Department Akola
जब तक न्याय नहीं, तब तक बाहर जाना बंद! बीज धोखाधड़ी के खिलाफ NCP का अकोला में जोरदार आंदोलन
- Written By: अंकिता पटेल
Akola Soybean Seed Crisis: अकोला में सोयाबीन के बीज अंकुरित नहीं होने से हजारों किसान संकट में हैं। किसानों के साथ अमोल मिटकरी ने कृषि विभाग का घेराव कर तत्काल मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

अकोला, सोयाबीन बीज, किसान आंदोलन, अमोल मिटकरी,(सोर्स : नवभारत फाइल फोटो )
Akola Soybean Seed Germination Failure: अकोला जिले में बड़े पैमाने पर सोयाबीन के बीज अंकुरित नहीं होने से हजारों किसान गंभीर आर्थिक संकट में फंस गए हैं। किसानों ने कर्ज लेकर खेतों की जुताई और बुआई की, लेकिन बीज नहीं उगने से उन पर दोबारा बुआई का संकट मंडरा रहा है। खेती की तैयारी, बुआई, मजदूरी और अन्य खर्च व्यर्थ जाने से किसानों में भारी नाराजगी है और वे सरकार व कृषि विभाग से तत्काल राहत की मांग कर रहे हैं।
इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य अमोल मिटकरी ने प्रभावित किसानों के साथ जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार आंदोलन किया।
आंदोलन के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों तथा संबंधित बीज कंपनियों के प्रतिनिधियों को कार्यालय में बुलाया गया। किसानों की समस्या पर तत्काल निर्णय नहीं होने से अमोल मिटकरी ने तीखा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक किसी अधिकारी या संबंधित बीज कंपनी के प्रतिनिधि को कार्यालय से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र खत्म, अब 7 दिसंबर से नागपुर में होगा शीतकालीन सत्र, देखें रिपोर्ट कार्ड
नासिक में 4,000 करोड़ के टेंडर पर सियासी घमासान; सुहास कांदे के आरोपों पर समीर भुजबल का पलटवार, सभी आरोप खारिज
सड़कें या स्विमिंग पूल? संभाजीनगर में वीआईपी मार्ग पर गड्ढों की गहराई नाप रहे हैं बेबस वाहन चालक!
पुणे में जमीन रिकॉर्ड हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई: SDM-तहसीलदार सहित 15 अधिकारी निलंबित; पूरे राज्य में होगी जांच
ये प्रमुख मांगें रखीं
आंदोलन के दौरान मांग की गई कि जिन बीज कंपनियों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं, उनकी तत्काल जांच कर उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाए, जिन किसानों के खेतों में सोयाबीन का बीज नहीं उगा है।
यह भी पढ़ें:-नासिक में 4,000 करोड़ के टेंडर पर सियासी घमासान; सुहास कांदे के आरोपों पर समीर भुजबल का पलटवार, सभी आरोप खारिज
उन्हें दोबारा बुआई के लिए महाबीज अथवा अन्य गुणवत्तापूर्ण कंपनी का बीज तत्काल उपलब्ध कराया जाए, किसानों की जुताई, बुआई, मजदूरी और अन्य सभी खर्च संबंधित बीज कंपनियों से वसूल कर प्रभावित किसानों को दिया जाए। साथ ही सभी नुकसानग्रस्त किसानों के लिए तत्काल मुआवजे की घोषणा की जाए।
बड़ी संख्या में किसान हुए शामिल
अरविंद पाटिल, राहुल इंगोले, नितिन थडकर, गोपाल ठाकुर, आकाश धवसे, कपिल मोडक, कुणाल फुंडकर, संतोष काले, राहुल कोतवाल, ऋषि पाटिल, धनंजय गावंडे, पियूष टकोरे, कार्तिक थोरात, मंगेश साडे, नीलेश गुलदे, गणेश थोरात सहित जिले के बड़ी संख्या में प्रभावित किसान उपस्थित रहे।
Soybean seeds failure farmers protest amol mitkari agriculture department akola
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र खत्म, अब 7 दिसंबर से नागपुर में होगा शीतकालीन सत्र, देखें रिपोर्ट कार्ड
Jul 11, 2026 | 10:48 AMजब तक न्याय नहीं, तब तक बाहर जाना बंद! बीज धोखाधड़ी के खिलाफ NCP का अकोला में जोरदार आंदोलन
Jul 11, 2026 | 10:48 AMदिल्ली-NCR में मौसम का बदलेगा मिजाज, हल्की बारिश के बीच बढ़ेगी गर्मी और उमस
Jul 11, 2026 | 10:45 AMJos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
Jul 11, 2026 | 10:43 AMनशे के सौदागरों पर रीवा पुलिस का बड़ा प्रहार, UP से रीवा आ रही बड़ी खेप पकड़ी; पुलिस की घेराबंदी हुई सफल
Jul 11, 2026 | 10:41 AMLock Upp 2 Controversy: ‘जो बदमाशी करे, उसे टोको’ लॉक अप- 2 विवाद के बीच पति राम कपूर के बचाव में आईं गौतमी
Jul 11, 2026 | 10:40 AMChina Medog Dam: चीन का सबसे बड़ा मेडोग हाइड्रोपावर बांध बना दुनिया के लिए बड़ा ‘टाइम बम’
Jul 11, 2026 | 10:36 AMवीडियो गैलरी

गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM













