Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पति का दूसरी औरत से था चक्कर, पत्नी ने जवाब मांगा तो गन्ने के खेत में कर दिया काम तमाम!

Husband Kills Wife: सोलापुर के वडापुर गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने गन्ने के खेत में अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 09, 2025 | 03:11 PM

पति का दूसरी औरत से था चक्कर (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Solapur Murder Case: सोलापुर शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शादी के बाद पति को दूसरी महिला से प्यार हो गया, और जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने उसकी हत्या कर दी। अनैतिक रिश्ते का लगातार विरोध कर रही पत्नी को पति ने गन्ने के खेत में गन्ना काटने वाले कटर (धारदार हथियार) से गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। महिला का नाम सविता जकप्पा पुजारी (उम्र 35, निवासी हट्टाली, तालुका चडचन, जिला विजयपुर) है।

यह घटना रविवार सुबह लगभग 5 बजे साउथ सोलापुर तालुका के वडापुर गांव में घटी। घटना के बाद मंडरूप पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। घटना को लेकर दादागोंड महादेव कट्टिमनी (निवासी सतपुर, तालुका इंडी, जिला विजयपुर) ने मंडरूप पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी जकप्पा मंगेरी पुजारी, निवासी हट्टाली, तालुका चडचन, जिला विजयपुर, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पति का अवैध रिश्ता -पत्नी का विरोध बना हत्या की वजह

मंडरूप पुलिस के अनुसार, गन्ना मज़दूर जकप्पा मंगेरी पुजारी का एक महिला के साथ अवैध संबंध था। पत्नी सविता को इसकी जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच लगातार झगड़े होते थे। रविवार को वडापुर में काम के दौरान इसी बात को लेकर फिर बहस शुरू हुई।गुस्से में आकर आरोपित जकप्पा ने अपनी पत्नी के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में नाबालिगों की सनसनीखेज वारदात, दोस्त की हत्या कर डूबने का रूप देने की कोशिश

राज्यसभा में विपक्ष का नेता पद बचाने की जंग, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की नजर

ईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं

सहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय

ये भी पढ़े: Nashik: 4,500 दिव्यांगों के पास नहीं UDID कार्ड, तहसील स्तर पर लगेंगे शिविर

पति को हिरासत में

घटना की सूचना मिलने पर सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर संकेत देवलेकर, असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर उधार, पुलिस सब-इंस्पेक्टर राजकुमार डांगे, और असिस्टेंट फौजदार रवींद्र चव्हाण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच का काम फौजदार राजकुमार डांगे कर रहे हैं।

Solapur wife murder husband illicit affair ganna field case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2025 | 02:59 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharastra Police
  • Solapur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.