मुंबई में नाबालिगों की सनसनीखेज वारदात, दोस्त की हत्या कर डूबने का रूप देने की कोशिश
Mumbai Bhandup में 8वीं कक्षा के 3 छात्रों ने अपने ही दोस्त सिद्धार्थ लोंढे की हत्या कर दी। शव तालाब में मिला।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vihar Lake Dead Body Mumbai: मुंबई के भांडुप इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले तीन छात्रों ने अपने ही स्कूल के साथी सिद्धार्थ लोंढे की हत्या कर दी। यह घटना तुलशेत पाडा क्षेत्र में हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
22 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे सिद्धार्थ खेल के बहाने घर से निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कोई जानकारी न मिलने पर परिवार ने भांडुप पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
अगले दिन 23 फरवरी को विहार तालाब के पास उसका शव मिला, जो मुलुंड पुलिस सीमा में आता है। शुरुआत में पुलिस ने आशंका जताई कि वह तैरते समय डूब गया होगा और आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
चंदन नगर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार, अलीराजपुर में बेचते थे चोरी के वाहन
गृहिणियों का बिगड़ा बजट: LPG महंगी होने पर शरद पवार का हमला, बोले- जनता को मिल रहे महंगाई के झटके
5 साल के एमओयू से बदलेगी तस्वीर, नागपुर-वर्धा में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस; ‘उड़ान’ परियोजना का भी विस्तार
वंदे भारत का स्लीपर अवतार जल्द देगा दस्तक, मुंबई से बेंगलुरु की दूरी होगी और आसान, लॉन्च की तैयारी तेज
पोस्टमार्टम में हुआ हत्या का खुलासा
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला पूरी तरह पलट गया। रिपोर्ट में सामने आया कि सिद्धार्थ की मौत डूबने से नहीं, बल्कि हत्या के कारण हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें :- राज्यसभा में विपक्ष का नेता पद बचाने की जंग, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की नजर
तीन नाबालिग हिरासत में
जांच के दौरान संदेह सिद्धार्थ के करीबी दोस्तों पर गया। पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपी नाबालिग हैं और 8वीं कक्षा में पढ़ते हैं। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और घटना की पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है। इस घटना ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
