ईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं
Dubai airspace Flight Cancellations: ईरान पर अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले के बाद एयरस्पेस बंद होने से जालना के सांसद कल्याण काले दुबई में फंस गए हैं।मराठवाड़ा के 61 अन्य लोग भी विदेश में फंसे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
सांसद कल्याण काले (सौ. सोशल मीडिया )
Kalyan Kale Stuck In Dubai: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के बाद हवाई यातायात प्रभावित हो गया है।
इसी क्रम में महाराष्ट्र के जालना से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लोकसभा सांसद कल्याण काले दुबई में फंस गए हैं। हवाई क्षेत्र बंद होने और उड़ानों के रद्द होने के कारण वे फिलहाल भारत वापस नहीं लौट पा रहे हैं।
सांसद के भाई जगन्नाथ काले ने सोमवार (2 मार्च) को बताया कि कल्याण काले 27 फरवरी को दोस्तों के साथ दुबई गए थे। उनका कार्यक्रम 3 मार्च को अबू धाबी के रास्ते भारत लौटने का था। लेकिन हमलों के बाद कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया, जिससे उनकी उड़ान रद्द हो गई। परिवार ने स्पष्ट किया है कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai ST Bus यात्रियों को झटका; गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ा 10% किराया और स्वच्छता सरचार्ज, 15 जून तक लागू
KDMC Officials पर कोर्ट सख्त, पुनर्वसन मामले में आयुक्त समेत 7 पर जमानती वारंट
Pune RMC Plants पर कार्रवाई से निर्माण क्षेत्र चिंतित, CREDAI ने नीति की मांग उठाई
Mumbai Fire News: मुंबई के तारदेव की 16 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
भारतीय दूतावास से संपर्क
परिवार के अनुसार दुबई स्थित भारतीय दूतावास को पूरी जानकारी दे दी गई है। उड़ानें दोबारा शुरू होते ही या सरकार के निर्देश मिलते ही वे भारत लौट आएंगे। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
मराठवाड़ा के 61 लोग अलग-अलग देशों में फंसे
सिर्फ सांसद ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के कुल 61 लोग दुबई, बहरीन, कतर और अबू धाबी में फंसे हुए हैं। मंडल आयुक्तालय के एक अधिकारी के मुताबिक, इनमें कुछ पर्यटक हैं तो कुछ कामकाज के सिलसिले में गए थे। कई लोगों के पास रेसिडेंट वीजा भी है।
फंसे लोगों में नांदेड़ के 24, लातूर के 12, बीड के 10, परभणी और जालना के 6-6, छत्रपति संभाजीनगर के दो और हिंगोली का एक व्यक्ति शामिल है। धाराशिव जिले के लोगों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें :- सहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय
प्रशासन अलर्ट मोड पर
मराठवाड़ा के संबंधित जिलों के प्रशासन को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। जिला प्रशासन भारतीय दूतावास के संपर्क में है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा ठाणे और पालघर जिलों में भी प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।
